{"_id":"635e9739ccf6c41227553797","slug":"retired-commissioner-filed-a-case-of-assault-intimidation-and-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सेवानिवृत्त कमिश्नर ने बहू समेत तीन पर दर्ज कराया मारपीट, धमकी और चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सेवानिवृत्त कमिश्नर ने बहू समेत तीन पर दर्ज कराया मारपीट, धमकी और चोरी का केस
Sun, 30 Oct 2022 08:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 08:54 PM IST
सार
सेवानिवृत्ति कमिश्नर क्लाइव रोड पर परिवार समेत रहते हैं। उन्होेंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहू पिछले कुछ दिनों से उनसे, उनके बेटे व पत्नी से झगड़ा करती थी। आरोप यह भी है कि धीरे-धीरे घर और बेटी के गहने भी गायब कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस में रहने वाले सेवानिवृत्ति कमिश्नर आरएस वर्मा ने बहू समेत तीन पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उनसे व उनकी पत्नी से गालीगलौज की गई और जान से मारने को धमकाया गया। साथ ही गहने भी गायब कर दिए गए।
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति कमिश्नर क्लाइव रोड पर परिवार समेत रहते हैं। उन्होेंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहू पिछले कुछ दिनों से उनसे, उनके बेटे व पत्नी से झगड़ा करती थी। आरोप यह भी है कि धीरे-धीरे घर और बेटी के गहने भी गायब कर दिए। 28 अक्तूबर की सुबह वह बिना कुछ बताए मासूम पौत्र को लेकर भाग गई। सोकर उठने पर गहने गायब व डिब्बे खाली पड़े देख उन्होंने उसकी तलाश की तो वह गायब थी।
विज्ञापन
शक के आधार पर वह जार्जटाउन स्थित उसके रिश्तेदार के घर पहुंचे तो वह वहीं मिली। उसे घर बुलाया गया लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमानत में ख्यानत, गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में भुक्तभोगी अफसर की बहू, उसके रिश्तेदार व भाई पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन