फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   retired army person died in tyrain accident

ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत

Sat, 09 Dec 2017 12:08 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मनौरी गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत हो गई। सुबह वृद्ध घर से खेत की ओर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेल कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव का श्यामसुन्दर (65) पुत्र शारदा प्रसाद रिटायर्ड रेलकर्मी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह घर से खेत जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में रेल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलकर्मी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed