फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Results of 44 posts of spokesperson chemistry declared

प्रवक्ता रसायन विज्ञान के 44 पदों का परिणाम घोषित

Wed, 09 Dec 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Results of 44 posts of spokesperson chemistry declared
Results of 44 posts of spokesperson chemistry declared
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालयों के लिए प्रवक्ता रसायन विज्ञान के 44 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से 2017-18 में घोषित प्रवक्ता रसायन विज्ञान में 44 पदों में 24 पद अनारक्षित, 11 पद ओबीसी, आठ पद एससी एवं एक पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों के लिए साक्षात्कार एक, दो एवं तीन दिसंबर 2020 को कराया गया था।
विज्ञापन

अमित कुमार शर्मा का प्रवक्ता रसायन विज्ञान के लिए चयन
प्रयागराज। लोक सेवा आयोग की ओर से बुधवार को घोषित प्रवक्ता रसायन के परिणाम में अल्लापुर किदवई नगर के अमित कुमार शर्मा का चयन हुआ है। इस आयोग की ओर से घोषित परिणाम में उन्हें 32 वां स्थान मिला है। अमित कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के पद पर सुषमा यादव की जगह सौरभ गुप्ता चयनित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 596 पदों के का परिणाम सात मार्च 2020 को घोषित किया गया था। इस चयन में सुषमा यादव का चयन औपबंधिक रूप से हुआ था। चयन के बाद सुषमा की ओर से आयोग की ओर से मांगे गए अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर उनका चयन निरस्त करते सौरभ गुप्ता का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed