फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Restrictions on entry of outsiders to all railway offices

रेलवे के सभी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 21 Mar 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on entry of outsiders to all railway offices
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस को लेकर रेलवे ने अपने सभी कार्यालयों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीआरएम ऑफिस, एनसीआर मुख्यालय आदि स्थानों पर आई कार्ड देखने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही सिविल डिफेंस के सहयोग से दोनों ही कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे भर्ती परिषद प्रयागराज ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधित प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


डीआरएम ऑफिस कार्यालय के तीन में से दो गेट शुक्रवार को ही बंद कर दिए गए। मुख्य गेट पर आरपीएफ के साथ ही सिविल डिफेंस के लोग सुबह से ही तैनात हो गए। इस दौरान सिर्फ कर्मचारियों का आई कार्ड देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इससे पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। मुख्य गेट पर रेलवे की ओर से दो बैनर भी चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लिखा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर डीआरएम ऑफिस में कार्यरत ं कर्मचारियों के अतिरिक्त सभी रेल कर्मियों एवं बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। एक दूसरे बैनर के माध्यम से बताया गया है कि रेल भर्ती परिषद प्रयागराज द्वारा प्रयागराज मंडल में चयनित सभी अभ्यर्थी की नियुक्ति प्रक्रिया भी 20 दिन के लिए स्थगित की जा रही है। नियुक्ति संबंधी कार्रवाई एनसीआर की वेबसाइट में 15 दिन पूर्व दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed