फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Restriction on entry of passengers at Prayagraj Sangam station for four days from today, entry will be from on

Mahakumbh : संगम स्टेशन पर चार दिन यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी, एक साइड से प्रवेश तो दूसरे से होगी निकासी

Sun, 12 Jan 2025 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 01:16 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन की तरह ही प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रविवार से यात्रियों को एक ओर से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी संबंधित स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से होगी।

विज्ञापन
Restriction on entry of passengers at Prayagraj Sangam station for four days from today, entry will be from on
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर शहर के रेलवे स्टेशनों पर रविवार से ही कई तरह की पाबंदियां लग जाएंगी। दारागंज स्थित प्रयागराज संगम स्टेशन पर 12 से 15 जनवरी तक यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां से चलने वाली ट्रेनों में बैठने के लिए प्रयाग स्टेशन जाना होगा। इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन पर भी सिर्फ सिटी साइड से इंट्री दी जाएगी। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन की तरह ही प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रविवार से यात्रियों को एक ओर से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, यहां ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की निकासी संबंधित स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से होगी। यह पहला मौका है, जब प्रयागराज जंक्शन के अलावा शहर के सभी स्टेशनों पर आने व जाने का रास्ता अलग-अलग किया जा रहा है। ताकि, किसी भी स्टेशन पर यात्रियों का क्रास मूवमेंट न हो। इस दौरान स्टेशनों पर बनाए गए यात्री आश्रयस्थल से ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों की बात करें तो प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी एवं नैनी स्टेशन पर अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले यात्रियों के लिए कलर थीम पर आश्रयस्थल बनाए गए हैं। उन्हीं के माध्यम से स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। खास बात यह है कि जिस रंग का यात्री आश्रयस्थल रहेगा, उसी रंग के टिकट भी यात्रियों को दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी को प्रयागराज जंक्शन से कानपुर की ओर जाना है तो उसे हरे रंग के यात्री आश्रयस्थल संख्या चार में प्रवेश करना होगा। वहां से मिलने वाला जनरल टिकट भी हरे रंग की पट्टी का होगा। संबंधित प्लेटफॉर्म तक जाने वाले मार्ग में लगे संकेतक भी हरे रंग के ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रयागराज जंक्शन पर यह रहेगी व्यवस्था

प्रवेश द्वार संख्या : यात्री आश्रयस्थल का रंग : दिशा : प्लेटफॉर्म संख्या

01 : लाल रंग : वाराणसी, लखनऊ की ओर : प्लेटफॉर्म 07 से 10

02 : नीला रंग : मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की ओर : प्लेटफॉर्म 04 , 05

03 : पीला रंग : मानिकपुर, झांसी, सतना की ओर : प्लेटफॉर्म 01

04 : हरा रंग : कानपुर, आगरा, दिल्ली की ओर : प्लेटफॉर्म 02, 03
 

नोट...आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का प्रवेश गेट संख्या 05 से होगा।

नैनी जंक्शन पर रहेगी यह व्यवस्था
 

प्रवेश द्वार संख्या : यात्री आश्रय का रंग : दिशा : प्लेटफॉर्म संख्या

01 : हरा रंग : कानपुर की ओर : प्लेटफॉर्म 02

01 : नीला रंग : मानिकपुर, चित्रकूट, झांसी की ओर : प्लेटफॉर्म 03

01 : लाल रंग : सतना, जबलपुर की ओर : प्लेटफॉर्म 03

03, 04 : पीला रंग : मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की ओर : प्लेटफॉर्म 01
 

नोट...आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का प्रवेश गेट संख्या 02 से होगा।
 

प्रयागराज छिवकी पर रहेगी यह व्यवस्था

01 बी : हरा रंग : मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर : प्लेटफॉर्म 01, 02

01 ए : लाल रंग : मानिकपुर, झांसी, सतना, जबलपुर की ओर : प्लेटफॉर्म 03, 04
 

नोट...आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का प्रवेश गेट संख्या 02 से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed