फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Responding to a question on the PCS - J Prix controversy

पीसीएस-जे प्री में पूछे गए सवाल के जवाब पर विवाद

Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Responding to a question on the PCS - J Prix controversy
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सवालों के उत्तर में गलत विकल्प दिए जाने के खिलाफ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से प्रश्न पर स्थिति साफ करने को कहा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि देश में माइका का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है। इस मामले में झारखंड या आंध्रप्रदेश को लेकर भ्रम पैदा हो गया है। कोर्ट ने इस संशय को समाप्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पीसीएस जे अभ्यर्थी वान्या गुप्ता और अनुराग त्रिपाठी ने इस मामले में याचिकाएं दाखिल की हैं। अनुराग त्रिपाठी की याचिका में कहा गया है कि उसे प्रारंभिक परीक्षा में 300 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि कट ऑफ मेरिट 301 अंक है। याची का कहना है कि सामान्य ज्ञान का एक प्रश्न और विधि विषय के दो प्रश्नों के उसने सही विकल्प भरे हैं, मगर आयोग द्वारा जारी आंसर की में गलत विकल्प दिए गए हैं। यदि उसके विकल्पों को सही मान लिया जाए तो उसे कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त हो रहे हैं तथा उसका नाम चयन सूची में आ जाएगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार से वान्या गुप्ता का कहना है कि प्रश्नों के गलत विकल्प दिए जाने के कारण वह चयन सूची में शामिल नहीं हो सकी हैं। उसने सर्वाधिक माइक उत्पादक राज्य के जवाब में झारखंड का विकल्प भरा है, जबकि आंसर की में आंध्रप्रदेश दिया गया है। यदि उसका जवाब सही है तो उसे चयन सूची में स्थान मिलना चाहिए। दोनों अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दी है मगर प्रारंभिक परीक्षा का मामला कोर्ट में होने के कारण उनका परिणाम जारी नहीं किया गया है। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि वह विवादित प्रश्नों पर विषय विशेषज्ञों की राय लेकर निर्णय करे कि कौन से प्रश्न का उत्तर सही है और कौन सा गलत। याचिका पर 26 अप्रैल को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed