फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Responded to the government in the multi-crore fund scam of Municipal Council Loni

हाईकोर्ट : नगर पालिका परिषद लोनी के करोड़ों के फंड घोटाले में सरकार से जवाब तलब

Mon, 19 Dec 2022 10:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने सोसायटी फॉर वॉयस ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस तथा अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है। याची की ओर से कहा गया कि परिषद के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य लोगों ने मिलकर लगभग 300 करोड़ रुपये का गबन किया है।

विज्ञापन
Responded to the government in the multi-crore fund scam of Municipal Council Loni
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद लोनी, गाजियाबाद में करोड़ों के घपले के आरोप में दर्ज प्राथमिकी की जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 28 जनवरी 2023 को पेश करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन



यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने सोसायटी फॉर वॉयस ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस तथा अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है। याची की ओर से कहा गया कि परिषद के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य लोगों ने मिलकर लगभग 300 करोड़ रुपये का गबन किया है। इससे सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर पा रही है। 
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद का फंड हजम करने के आरोप में थाना  सेक्टर 12 नोएडा, गौतमबुद्धनगर तथा थाना खोला, गाजियाबाद में एफ आईआर दर्ज कराई गई है। विभागीय जांच कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। अधिशासी अधिकारी को निलंबित किया गया है। घपला वर्ष 2012 से 2017 के दौरान किया गया है। कोई कार्रवाई न किए जाने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed