फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reshuffle of secretaries in 21 villages of Manda block area

Prayagraj News: मांडा ब्लॉक क्षेत्र के 21 गांवों में सचिवों का फेरबदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle of secretaries in 21 villages of Manda block area
मांडा ब्लॉक क्षेत्र के 69 गांवों में से 21 गांवों के सचिवों का तबादला किया गया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी के निर्देश पर की गई। एडीओ पंचायत विवेक मिश्र ने इसकी पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, बरहा कला और ढिलिया गांव में सचिव पूनम शर्मा को हटाकर संजय यादव की तैनाती की गई है। इसी तरह दशवार, पियरी, सिरौठी और उंचडीह गांव में सचिव सत्येंद्र पांडेय की जगह विजेंद्र शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, दिघिया, धरांवगजपति, ढेढरा और सैबसा गांव में सचिव तेजबहादुर को नियुक्त किया गया। इससे पहले इन गांवों में प्रभात कुमार तैनात थे। इसके अलावा, कोषडा कला, बघौरा खवासान और भवानीपुर गांव में सचिव अर्जुन सिंह को हटाकर संदीप गुप्ता की तैनाती की गई। साड़ी, गौरैया कला, खुरमा और मसौली गांव में सचिव नवनीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। अंत में, पचेड़ा, गजाधरपुर, नेवाडिया बयालीस और पूरालक्षन गांव में सचिव संजीव कुमार की नियुक्ति की गई। एडीओ पंचायत विवेक मिश्र ने बताया कि यह फेरबदल कार्य की प्रभावशीलता बढ़ाने और ग्राम पंचायत प्रशासन में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed