फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reshma Patel won the silver medal in the 21km walk race

Prayagraj News: रेशमा पटेल ने 21 किमी वॉक रेस में जीता रजत पदक

Sat, 27 Jun 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 27 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Reshma Patel won the silver medal in the 21km walk race
हरिसेनगंज- प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती रेश्मा पटेल
ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 65वें नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मऊआइमा के तिली का पूरा निवासी रेशमा पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को महिला हाफ मैराथन में रेशमा पटेल ने 21 किलोमीटर वॉक रेस एक घंटा 45 मिनट 48 सेकंड में पूरा कर रजत पदक जीता है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने बड़े भाई यूथ ओलंपियन इंद्रजीत पटेल, पिता विजय बहादुर व माता निर्मला पटेल के साथ बहन रोजी पटेल को दिया। एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से वाराणसी की मुनीता प्रजापति ने स्वर्ण और महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

रेशमा पटेल की सफलता पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

रेशमा के नाम दर्ज है उपलब्धियां
1जून 2026 को प्रयागराज में 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 21 किमी रेस वॉक में गोल्ड मेडल
23 मई 2026 को रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में सिल्वर मेडल
27 जून 2025 को अमेरिका के बर्मिंघम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की 5 किमी रेस वॉक में गोल्ड मेडल।
28 जून 2026 को अमेरिका के बर्मिंघम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के पोल वाॅल्ट में कांस्य पदक।
20 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किमी रेस वॉक में गोल्ड।
29 सितंबर 2024 को बिहार में अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 20 किमी रेस वॉक में गोल्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed