फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reservations will brainstorm on the right from the wrong victims

गलत आरक्षण से पीड़ितों के अधिकार पर होगा मंथन

Sat, 24 Oct 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला पंचायत चुनाव में यदि आरक्षण का रोटेशन गलत तरीके से लागू किया गया है तो इससे प्रभावित व्यक्ति के अधिकार क्या हैं। क्या वह न्याय पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकता है, या चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव को चुनौती देने के विकल्प समाप्त हो जाते हैं। अब तक स्थापित संवैधानिक व्यवस्था और न्यायिक निर्णय के अनुसार एक बार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अदालत को इस मामले में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।  जितेंद्र कुमार गोयल सहित दर्जनों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र की खंडपीठ ने गत दिनों इसी सवाल पर विचार के लिए प्रकरण पूर्णपीठ के संदर्भित कर दिया है जिस पर सुनवाई जारी है।
विज्ञापन


खंडपीठ ने ऋशि पाल सिंह बनाम राज्य की जनहित याचिका में पारित आदेश से सहमति जताने में कठिनाई व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि किसी भी प्रकार से जिला पंचायत चुनाव या उसके लिए लागू आरक्षण को चुनौती देने की स्थिति बनती है तो व्यथित व्यक्ति के समक्ष अनुच्छेद 226 के तहत हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। याचिका पर क्या निर्णय होगा यह अलग प्रश्न है, मगर यह नहीं कहा जा सकता है कि याचिका पोषणीय नहीं है क्योंकि चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन


खंडपीठ ने प्रश्न उठाए हैं कि चुनाव कानून की वैधानिकता पर सवाल उठने की स्थिति में या चुनाव कानून के विपरीत शासनादेश जारी किए जाने की आदि की स्थिति में क्या हाईकोर्ट अनुच्छेद 226 के तहत चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर सकता है। यदि चुनाव संविधान की मंशा केअनुसार नहीं हैं या चुनाव कानूनों को मनमाने तरीके से तोड़ा मरोड़ा गया है जिससे पूरी प्रक्रिया मजाक बन जाए तो उस स्थिति में अदालत के क्या अधिकार होंगे। यह भी प्रश्न उठाया है क्या कि ऋशिपाल केस में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सही कानून का प्रतिपादन किया है। इन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए मुख्य न्यायाधीश के आदेश से गठित जस्टिस दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पूर्णपीठ में सुनवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed