फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reservation of Dalits is in danger under BJP rule - Mayawati

मायावती ने खेला आरक्षण का कार्ड : कहा- भाजपा राज में खतरे में है दलितों का आरक्षण

Mon, 21 Feb 2022 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 10:22 PM IST
सार

सोमवार को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे गुंडों और माफिया की सरकार बताया। कहा कि सपा शासन में गुंडों, माफिया को पूरा संरक्षण मिलता है।

विज्ञापन
Reservation of Dalits is in danger under BJP rule - Mayawati
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में बसपा की सभा को संबोधित करती बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों के आरक्षण पर खतरा मंडरा रहा है। सरकारी नौकरियों में दलितों के आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया।

विज्ञापन




प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो उसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में नेताओं व अन्य लोगों पर राजनीतिक दुराग्रह के कारण जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच करायी जाएगी। 
विज्ञापन




सोमवार को केपी कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे गुंडों और माफिया की सरकार बताया। कहा कि सपा शासन में गुंडों, माफिया को पूरा संरक्षण मिलता है। कहा कि सपा के साथ ही भाजपा को भी सत्ता में आने से रोकना होगा। क्योंकि एक पार्टी धर्म के नाम पर नफरत का वातावरण बना रही है, तो दूसरी पार्टी जातिवाद के चक्कर में फंसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Reservation of Dalits is in danger under BJP rule - Mayawati
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में बसपा की सभा को संबोधित करती बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : प्रयागराज

सपा ने बसपा सरकार की योजनाओं का नाम बदला

मायावती ने कहा कि सपा ने बसपा सरकार में बनी योजनाओं का सिर्फ नाम बदला है। सपा शासन में दलित संतों का कोई सम्मान नहीं हुआ। सपा ने संत रविदास नगर का नाम फिर से बदल कर भदोही कर दिया। सपा सरकार में सबसे ज्यादा कब्जे हुए। इसके शासन में एक जाति के लोगों को अधिकारी बनाया जाता था। दूसरी तरफ केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ी है।



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस सरकार इतने वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन उसकी नीतियां दलित, आदिवासी विरोधी रहीं हैं। यही कारण रहा कि दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं मिला। बसपा सत्ता में आयी तो कानून का राज होगा और सभी गुंडे, माफिया जेल भेजे जाएंगे।    

Reservation of Dalits is in danger under BJP rule - Mayawati
Prayagraj News : केपी ग्राउंड में मायावती को सुनने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
कर्मचारियों के लिए बनेगा नया आयोग 
बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, जिसे बसपा की सरकार बनने पर रोका जाएगा। कर्मचारियों के लिए एक नए आयोग का गठन होगा, जो उनकी समस्याएं की सुनवाई कर उन्हें दूर करेगा। बसपा सरकार में बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जाएगा। बल्कि बेरोजगारों को उनकी रोजी रोटी के लिए रोजगार के नए रास्ते बनाए जाएंगे। 



बसपा को धोखा़ देने वालों के मतगणना के दिन उड़ जाएंगे होश
चुनाव जनसभा में बसपा प्रमुख ने बागियों पर भी जमकर निशाना साधा। बगैर नाम लिए उन्होंने कौशाम्बी से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे इंद्रजीत सरोज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसपा को धोखा देकर जो सपा के टिकट पर कौशाम्बी से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना के दिन उनके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed