फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   report to be hand over to cbi in one week

सप्ताह भर में सीबीआई को जवाब देने की तैयारी

Fri, 31 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
report to be hand over to cbi in one week
report to be hand over to cbi in one week
पांच सराफा कारोबारियों के बारे में सीबीआई ने मांगी है जानकारी
विज्ञापन

प्रयागराज। वाणिज्य कर विभाग में सीबीआई की चिट्टी आने के बाद अब विभागीय अफसर जवाब देने की तैयारी में जुट गए हैं। अफसरों का कहना है कि सीबीआई ने सप्ताह भर में जवाब देने की बात कही है। उसने जो जानकारी मांगी है, उसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है। दरअसल बीते दिनों सीबीआई की टीम ने वाणिज्य कर ऑफिस पहुंचकर पांच सराफा कारोबारियों के बारे में जानकारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि ये कारोबारी फर्जी नाम पते पर पुराना सोना खरीदने और बेचने का काम कर रहे थे। इन फर्मों का पंजीयन नैनी क्षेत्र के पते पर था जबकि संचालन चौक और कटरा क्षेत्र से किया जा रहा था।

सीबीआई की ओर से जानकारी मांगने पर वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन एके गौतम ने उससे लिखित में सारी जानकारी मांगने को कहा था। इसके बाद टीम दिल्ली लौट गई। अब टीम ने स्पीड पोस्ट से विभाग को पत्र भेजा है। सीबीआई का पत्र मिलने के बाद अब उनकी ओर से मांगी गई सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि के आधार पर ही संबंधित संचालकों का पता लगाना संभव है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि संबंधित फर्म की ओर से वर्ष 2011 में जो पते दिए गए थे, वे सही हों, उनके पते फर्जी भी हो सकते हैं। फिलहाल सीबीआई को सप्ताह भर में जवाब देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed