फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report sent to confiscate two benami properties of Atiq worth Rs 3 crore

UP : अतीक की तीन करोड़ की दो बेनामी संपत्ति कुर्क करने को भेजी रिपोर्ट, सफाईकर्मियों के नाम पर है प्रॉपर्टी

Thu, 20 Jun 2024 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

पुलिस ने अप्रैल में इन संपत्तियों के बारे में पता लगाया था। इसके अलावा फूलपुर और हंडिया में भी करीब पांच करोड रुपए मूल्य की दो संपत्तियाें की जानकारी पुलिस को मिली थी। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि दोनों संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Report sent to confiscate two benami properties of Atiq worth Rs 3 crore
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक की बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई में जुटी कमिश्नरेट पुलिस ने उसकी तीन करोड़ मूल्य की दो बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को दोनों संपत्तियों संबंधी रिपोर्ट गैंगस्टर कोर्ट में भेज दी गई। यह दोनों संपत्तियां नैनी में स्थित हैं, जिसे माफिया ने अपने चार करीबियों के जरिये उनके सफाईकर्मी श्यामजी सरोज के नाम पर खरीदी थी।

विज्ञापन

इनमें से एक संपत्ति नैनी के अरैल और दूसरी संपत्ति मवैया गांव में स्थित है। दोनों का वर्तमान बाजरू मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये आंका गया है। पुलिस ने अप्रैल में इन संपत्तियों के बारे में पता लगाया था। इसके अलावा फूलपुर और हंडिया में भी करीब पांच करोड रुपए मूल्य की दो संपत्तियाें की जानकारी पुलिस को मिली थी। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि दोनों संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्हें गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अतीक-अशरफ ने नवाबगंज के करौली गांव के निवासी सफाईकर्मी के नाम पर आठ करोड मूल्य की बेनामी संपत्तियां बनाईं। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि अतरसुइया का रहने वाला जावेद, उसका भाई कामरान और फराज अतीक अहमद के बेहद करीबी थे। वह उनके घर सफाई का काम करता था। चारों ने अतीक-अशरफ की बेनामी संपत्तियों का बैनामा उसके नाम पर कराया। उसे बंधक बनाकर जबरन दस्तखत करवाए गए और दोनों की मौत के बाद उक्त संपत्तियों का बैनामा उनके नाम करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पांच जमीनों का कराया था बैनामा

सूत्रों का कहना है की सफाईकर्मी के नाम पर फिलहाल, पांच जमीनों का बैनामा कराने की बात पता चली है। इनमें से तीन अरैल के मीरखपुर उपरहार व मवैया और दो जमीनें हंडिया व फूलपुर के सरायइनायत में स्थित हैं। इनकी मौजूदा बाजार के अनुसार कीमत आठ करोड़ आंकी गई है। एक खास बात यह भी है कि तीन साल पहले जब इन जमीनों का बैनामा कराया गया, तब वह महज आठ हजार महीने कमाता था। मामले में उसने अपने मालिक व माफिया के गुर्गों जावेद, उसके भाई कामरान व फराज अहमद खान निवासी जीटीबी नगर करेली व शुक्ला जी नाम के एक शख्स पर अप्रैल में अतरसुइया थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

ब्लैंक चेक पर करा रखे थे दस्तखत, नोटिस भेजकर लिए रखा था गिरफ्त में

श्यामजी ने पुलिस की पूछताछ में अन्य खुलासे भी किए थे। बताया कि आरोपियों ने उसके नाम पर आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवा रखा था। साथ ही चेकबुक, एटीएम व पासबुक अपने कब्जे में रखे थे। ब्लैंक चेक पर दस्तखत करा लिए थे। साथ ही समय-समय पर उसके नाम एनआई एक्ट के तहत नोटिस भी भेजते रहते थे। उनका ऐसा करने का मकसद यह था कि अगर वह इधर-उधर भागने की कोशिश करे तो उसे कानूनी शिकंजे में फंसा सकें।

यह है पूरा मामला

श्याम जी सरोज 15 साल से आरोपियों के घर पर रहकर साफ-सफाई का काम करता था। आरोप है कि इन लोगों ने अतीक अहमद व अशरफ के लिए डरा-धमका कर उसके नाम पर जनपद में कई स्थानों पर जमीनों की रजिस्ट्री करा दी। इसमें उपरोक्त तीनों के साथ उनका शुक्ला जी नाम का एक साथी भी शामिल था। इस दौरान उसे कई दिनों तक होटल में बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed