फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report of the Rigging case not submitted by the team to the full term

मियाद पूरी, शासन को टीम ने नहीं सौंपी रैगिंग मामले की रिपोर्ट

Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
Report of the Rigging case not submitted by the team to the full term
Medical College
शासन के निर्देश पर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले की जांच करने यहां आए जांच टीम सदस्यों ने मियाद पूरी होने के बाद भी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। देश भर में चर्चित रैगिंग मामले में होने वाली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

रैगिंग मामले की जांच करने यहां आए अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एनसी प्रजापति ने संकेत दिए थे कि बुधवार को रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी। टीम के सभी सदस्य अलग-अलग शहरों से हैं। सूत्र बताते हैं कि जांच के बाद जुटाए गए साक्ष्यों पर विचार और हस्ताक्षर करने के  लिए तीनों सदस्य अभी तक एक साथ बैठ नहीं पाए हैं। रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा अपर निदेशक को दिया गया है। माना जा रहा है कि टीम ने कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को ही रैगिंग का कारण बताया है। ऐसे में चीफ वार्डेन समेत कई जिम्मदारों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले को चिकित्सा शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था में लापरवाही करने वालों के खिलाफ भी उन्होंने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि समिति के सदस्यों ने रैगिंग से जुड़े हर पहलू पर पड़ताल की है। मामले की निगरानी प्रमुख सचिव स्तर से की जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर उसका परीक्षण कर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैगिंग संज्ञेय अपराध घोषित है, ऐसे में व्यवस्था बिगाड़ने और छात्रों को प्रताड़ित करने वालों किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। हर दिन मामले की मॉनीटरिंग की जा रही है। इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायतें या पत्र से संबंधित जानकारियां कॉलेज प्रशासन से मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed