फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Repair work of damaged shastripul started, slab casting

क्षतिग्रस्त शास्त्रीपुल की मरम्मत का कार्य शुरू, स्लैब की हुई ढलाई, बंद रहा बड़े वाहनों का आवागमन

Sun, 08 Nov 2020 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Repair work of damaged shastripul started, slab casting
शास्त्रीपुल प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीपुल के क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत का कार्य रविवार को शुरू हो गया। पहले दिन स्लैब की ढलाई का काम किया गया। मरम्मत कार्य होने से शास्त्रीपुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। हल्के वाहनों के आवागमन के लिए पुल के एक तरफ के हिस्से को खोला गया है। 

विज्ञापन

Repair work of damaged shastripul started, slab casting
prayagraj news : शास्त्रीपुल प्रयागराज। - फोटो : prayagraj

सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि स्लैब ढलाई का काम रविवार सुबह ही शुरू हो गया था। दोपहर तक स्लैब की ढलाई कर दी गई। उसके बाद स्लैब की पकड़ मजबूत बनाने के लिए काम रोक दिया गया। स्लैप पकने के लिए सोमवार की सुबह छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। सुबह छह बजे के बाद भारी वाहनों के आनेजाने की भी छूट दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Repair work of damaged shastripul started, slab casting
prayagraj news : शास्त्रीपुल प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
विगत 31 अक्तूबर को अनियंत्रित ट्रक से पुल के एक तरफ का 13 मीटर तक का पैदल पथ, बीम, करैज वे व रेलिंग टूट गया था। इससे पुल के आधे हिस्से में ही वाहनों का आनाजाना हो पा रहा है। कैरेज वे के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया था। उसी को देखते हुए यह स्लैब ढाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed