फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Renowned cricket commentator Iftikhar Ahmed Papu dies

प्रख्यात क्रिकेट कमेंटरेटर इफ्तिखार अहमद पापू का निधन

Tue, 04 May 2021 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Renowned cricket commentator Iftikhar Ahmed Papu dies
prayagraj news : इफ्तिखार अहमद पापू (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
देश-विदेश में क्रिकेट मैच का आंखो देखा हाल रेडियो पर सुनाने वाले प्रयागराज के नामचीन हिंदी कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद पापू का निधन हो गया। सोमवार देर शाम उन्होंने मिन्हाजपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। इफ्तिखार अहमद पापू कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे वह पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके जनाजे को मंगलवार सुबह नौ बजे काला डांडा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन


अपनों के बीच ‘पापू’ के नाम से मशहूर 66 वर्षीय इफ्तिखार ने लगभग 40 वर्षों तक रेडियो पर टेस्ट एवं वनडे मैचों में आंखाें देखा हाल सुनाया। देश एवं विदेश में सैकड़ों मैचों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले पापू कि कमेंट्री के कई पूर्व क्रिकेटर कायल रहे। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से सेवानिवृत्त पापू के निधन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र, परवेज़ आलम, एलबी काला, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, प्रशांत खरे, जावेद अहमद, राकेश मिश्र, ख़ुर्शीद अहमद आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इंग्लैड के खिलाफ मैच में की थी अंतिम बार कमेंट्री 
प्रसार भारती पर दर्जनों टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले पापू ने भारत व इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज में अंतिम बार कमेंट्री की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में आंखों देखा हाल सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीए और एसीए के पदाधिकारियों ने जताया शोक
इफ्तिखार अहमद पापू के इंतकाल पर यूपीसीए के डायरेक्टर ताहिर हसन, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर आरपी भटनागर, अखिलेश त्रिपाठी, पूर्व रणजी क्रिकेटर जावेद खान, केबी काला व प्रदीप दुबे, पूर्व क्रिकेटर शमशेर अली चंदा, योगेश कुशवाहा, मजहर जिया, राजेश श्रीवास्तव, सैयद इम्तियाज करीम, क्रिकेट कोच देवेश मिश्र व रमेश पाल ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed