फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Removing candle march and demonstration at the Collectorate

निकाला कैंडल मार्च और कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन 

Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Removing candle march and demonstration at the Collectorate
कैंडल मार्च न‌िकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अल्लापुर में किशोरी से रेप और कत्ल के आरोपियों को तीन दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि सीओ कर्नलगंज के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें लगी हैैं। इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में भी खासा आक्रोश है। बुधवार को इविवि की छात्राओं समेत कई संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 

गुलाबी गैंग की महिलाओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दिशा छात्र संगठन के अमित पाठक के नेतृत्व में लल्ला चुंगी, बैंक रोड, प्रयाग स्टेशन और अल्लापुर पैदल मार्च निकाला गया। साथ महिला अपराधों के  खिलाफ पर्चा बांटा। एबीवीपी की ओर से छात्राओं ने लल्ला चुंगी से बालसन तक कैंडल मार्च निकाला। महानगर उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि अल्लापुर की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी न होना सपा सरकार की नाकामी है।

विज्ञापन

 

छात्राओं ने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रियंका, मधु कुमारी, सुमन यादव, कंचन यादव, पूर्णिमा सिंह, पूनम यादव, स्मृति मौर्य, वर्षा, श्रीकांत पांडेय, अभिषेक पांडेय, सूर्य प्रकाश मिश्र, राहुल चौरसिया, शनि सिंह, चंदर, शुभम उपाध्याय समेत तमाम लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed