{"_id":"58e00e814f1c1bc42763dc1e","slug":"removal-of-jails-till-june-then-action-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक दूर होंगी कमियां, फिर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक दूर होंगी कमियां, फिर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिला स्तरीय अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से कहा है कि उनके यहां जो भी कमियां हैं, वे सात अप्रैल तक अवगत कराएं। उन्हें अपनी यह रिपोर्ट डीजी हेल्थ ऑफिस में भेजनी होगी। 30 अप्रैल तक सभी कमियोें को पूरा करने की कार्रवाई शुरू होगी। जून माह तक जो भी कमी है, उसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चिकित्साधिकारियों की कोई भी दलील नहीं सुनी जाएगी। अगर कहीं कोई शिकायत मिलती है तो फिर संबंधित अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सर्किट हाउस में हुई मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने 102 और 108 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर करने की भी बात कही। कहा कि अभी जीवीके नाम की फर्म द्वारा इसकी सेवा दी जा रही है। इसमें अब बदलाव किया जाएगा। इसके लिए री-टेंडरिंग जल्द ही कराई जाएगी। कहा कि अभी डेढ़ लाख की आबादी पर एक ही एंबुलेेंस है। नई व्यवस्था के तहत एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस की जाएगी। इसे बाद में और बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ और सीएमएस लेवल के लोकल परचेज पर भी अंकुश लगाने की बात कही। कहा कि विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के आदेश पर ही अब लोकल परचेज होगी।
उन्होंने ई-टेंडरिंग को बढ़ावा दिए जाने की भी बात कही। कहा कि आज वह आधिकारिक रूप से इलाहाबाद में यह एलान कर रहे हैं कि समाजवादी एंबुलेंस से अब ‘समाजवादी’ शब्द हटाया जाएगा। उन्होंने पूर्व की अखिलेश सरकार पर आरोप लगाया कि इस सेवा का केंद्र सरकार ही खर्च वहन कर रही थी। उसे समाजवादी सरकार अपना बताने लगी। कहा कि यूपी सरकार का सरकारी प्रवक्ता होने के नाते कहूंगा कि जिन योजनाओं एवं सुविधाओं में अखिलेश सरकार ने समाजवादी शब्द जोड़ा था उन सभी को हटाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनऔषधीय स्कीम के तहत प्रदेश में तीन हजार दवा केंद्र खोले जाने की भी तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में 104 सेवा भी शुरू होगी। अभी इसे चंद जिलों में ही लागू किया जाएगा। यह ग्रीवांस सेल की तरह काम करेगी।