फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Removal of charge from DM, Deputy Secretary takes charge as Director of NCZCC

डीएम से चार्ज हटा,डिप्टी सेक्रेटरी को एनसीजेडसीसी निदेशक का प्रभार

Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Removal of charge from DM, Deputy Secretary takes charge as Director of NCZCC
nczcc - फोटो : प्रयागराज
लंबी खींचतान के बाद संस्कृति मंत्रालय की संस्तुति पर राज भवन ने संस्कृति मंत्रालय की डिप्टी सेक्रेटरी रेनु सिंह को एनसीजेडसीसी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है। इसी के साथ डीएम ने एनसीजेडसीसी निदेशक का चार्ज डिप्टी सेक्रेटरी को हस्तांतरित कर दिया है। फिलहाल प्रभारी निदेशक अभी दिल्ली से ही एनसीजेडसीसी का काम देख रही हैं। इसी के साथ राजभवन की ओर से स्थाई तौर पर नए निदेशक की तलाश तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन


इंद्रजीत ग्रोवर के हटने के बाद एनसीजेडसीसी को अभी स्थाई तौर पर निदेशक नहीं मिल सका है, लेकिन राजभवन ने प्रभार बदल दिया है। राज्यपाल के निर्देश पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की डिप्टी सेक्रेटरी रेनु सिंह को एनसीजेडसीसी के निदेशक का नए सिरे से प्रभार सौंप दिया गया है। रेनु सिंह ने ऑनलाइन निदेशक का पद ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


इसी के साथ एनसीजेडसीसी निदेशक की नेम प्लेट बदल दी गई है। हालांकि नई प्रभारी अब तक दिल्ली से यहां नहीं पहुंची हैं। वह दिल्ली से ही कामकाज देखेंगी। ऐसे में एनसीजेडसीसी के रात राज्यों में लोक कला, संस्कृति, संगीत, नाट्य मंचन समेत अन्य परंपराओं के संरक्षण-संवर्धन के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की फाइलें अब स्पेशल मैसेंजर से दिल्ली ही भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीजेडसीसी के एक अफसर ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि इससे वर्षों पहले एक बार जब दूसरे परिक्षेत्र के निदेशक के पास एनसीजेडसीसी के निदेशक का चार्ज था, तब फाइलें नागपुर भेजी जाती थीं। इससे काम प्रभावित होने के साथ ही गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि कहा जा रहा है कि राजभवन की ओर से स्थाई निदेशक की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही नए निदेशक की तैनाती कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed