फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Remember the sacrifice of the martyrs

याद की गई शहीदों की कुर्बानी

Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Remember the sacrifice of the martyrs
कारग‌िल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
करगिल विजय दिवस पर मंगलवार को शहरियों ने करगिल शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्मी समेत विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। करगिल विजय दिवस पर करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के वीर नारियों का सम्मान मुख्यालय पूर्व यूपी एंड एमपी सब एरिया, स्टेशन सैनिक इंस्टीट्यूट न्यू कैंट में किया गया। मुख्यालय पूर्व यूपी एंड एमपी सब एरिया आवा अध्यक्ष बाला सिंह ने कारगिल युद्ध में भारतीय योद्धाओं के शौर्य और साहस की कहानी साझा की।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा देश सेवा में प्राणों की आहुति देना भारतीय सेना की स्वर्णिम परंपरा है। इससे बेहतर मौत कोई दूसरी नहीं हो सकती। भारतीय सेना अपने सेवानिवृत्त के योगदान को कभी नहीं भूलती। सेना को अपना बहुमूल्य समय देने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के योगदान को याद रखने के लिए सेना कटिबद्ध है। बाला सिंह ने प्रत्येक वीर नारी को 15 हजार रुपये की नगद राशि देकर आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से शहीद वाल में शहीद नायक लालमणि यादव समेत सभी शहीदों को नमन कर उन्हें सलामी दी गई। राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान, भारत माता की जय, वंदे मातरम, कारगिल शहीद अमर रहें के नारे लगाए गए। कार्यक्रम करगिल युद्ध के प्रतिभागी पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने की। कहा कि करगिल युद्ध बहुत कठिन और विषम परिस्थितियों में लड़ा गया युद्ध था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव शक्ति सेना की ओर से लोकनाथ चौराहे पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कर्नल डीके झा, मेजर कलसी क्लासेज के प्रकाश गुप्ता और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर दीप जलाए। संस्था संस्थापक अजय गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी शहीदों को समर्पित है, चाहे वह नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हो या फिर कश्मीर घाटी में फैली हिंसा में। कार्यक्रम में बसंत लाल आजाद, सतीश चंद्र केसरवानी, अमर वैश्य मुन्ना भइया, राजेश केसरवानी, प्रणीण गुप्ता, पुनीत वर्मा समेत काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से चौक स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ के पास से शहीदों की याद में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। मार्च चौक, खुल्दाबाद सब्जी मंडी पर समाप्त हुआ। सुनील वर्मा ने कहा कि वीर और जांबाज जवानों को पूरा देश 26 जुलाई को याद करता है। करगिल को पाने के लिए सैकड़ों जवानों को शहीद होना पड़ा। शहीदों की कुर्बानी को भारतवासी कभी नहीं भूलेंगे। मार्च में अतुल तिवारी, सुनील वर्मा, अजित सिंह, रेनू वर्मा, अक्षत, आयुष्य, राम प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपा महानगर की ओर से सुभाष चौराहे पर करगिल शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत के अभिन्न अंग कश्मीर में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास करता है। भारतीय सैनिक बार-बार पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर रहे हैं। इस दौरान कमलेश कुमार, राजू राय, शैलेंद्र मिश्रा, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

जीवन ज्योति समूह और एनसीसी यूपी छठवीं गर्ल्स बटालियन की ओर से एनसीसी चैथम लाइंस से साइकिल रैली निकाली गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना बंसल और बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक डॉ. एके बंसल और मेजर फरहा के नेतृत्व निकली रैली में एनसीसी के 60 कैडेट्स, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, जीवन ज्योति अस्पताल के स्टाफ, राजकीय बालिका गृह की लड़कियां, स्टाफ समेत काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


रैली मम्फोर्डगंज, स्टैनली रोड होते हुए धोबी घाट पर रुकी। यहां पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को पौधे बांटे भी गए। यहां से रैली लोक सेवा आयोग चौराहा, कचहरी, लक्ष्मी टॉकीज, बैंक रोड होते हुए एनसीसी मुख्यालय पर समाप्त हुई। एनसीसी परिसर में भी पौधरोपण किया गया। मेजर फरहा ने कहा कि पौधों के नाम करगिल शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे ताकि उनकी यादें सलामत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed