{"_id":"5dc720658ebc3e5b732fc363","slug":"religion-meerganj-news-bly383371939","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शान से निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शान से निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी
विज्ञापन
बरेली। जुलूस ए मोहम्मदी मीरगंज, फरीदपुर, बहेड़ी, आंवला और बहेड़ी तहसील सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में शनिवार को शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा। शनिवार को जुलूस की तैयारी में अंजुमन पूरे दिन जुटी रहीं। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से खूब रौनक रही। घरों और मस्जिदों को झालरों से भव्य रूप में सजाया गया।
शीशगढ़। ईद मिलादुलनबी के अवसर पर क्षेत्र के गांव मानपुर, जाफरपुर, मदनापुर, बूंची, धर्मपुरा, परेवा आदि में मस्जिदों व घरों को झालरों से सजाया गया। शीशगढ़ में मदरसों में भी सजावट की गई। रविवार को दस बजे से जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा, जो बिलासपुर बस अड्डा से शुरू होगा। मोहल्ला गौड़ी, बरेली बस अड्डा से वापस मोहल्ला पढ़ाव होते हुए बिलासपुर बस अड्डा पर आकर समाप्त होगा। रास्ते में जगह जगह जुलूस में करीब 25 अंजुमने हिस्सा लेंगी। यह जानकारी मौलाना तौफीक अहमद नईमी ने दी है।
बारावफात के जुलूस की तैयारी जुटे रहे लोग
आंवला। शनिवार को सीरत कमेटी के सरपरस्त पूर्व चेयरमैन सैयद आबिद अली, साबिर कातिब, नासिर सहित अन्य लोग रविवार को निकलने वाले बारावफात के जुलूस की तैयारी में लगे रहे। शनिवार को एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश, कोतवाल सुनील कुमार दिन निकलते ही कोतवाली परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से क्षेत्र की पल पल की खबर लेते रहे। अयोध्या फैसले के बाद दोनों समुदाय की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त ना किए जाने पर प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बढ़ेपुरा में जुलूस के रास्ते पर संशय बरकरार
हाफिजगंज। बढे़पुरा में बारावफात के रास्ते को लेकर संशय बना हुआ है। आए दिन यहां दोनों समुदाय में तनातनी होने के चलते पुलिस-प्रशासन की इस पर पैनी नजर रहती है। रविवार को निकलने वाले ईद मिलादुनबी के जुलूस के रास्ता को लेकर गांव में गहमागहमी बनी हुई है। जहां गांव के तुलाराम अपनी जगह के सामने जुलूस निकलने का विरोध कर रहे है। वहीं दूसरे समुदाय के लोग उसी रास्ते से जुलूस निकालने पर अड़े हैं। शनिवार को इंस्पेक्टर सुरेश पाल सिंह फोर्स के साथ विवाद को सुलझाने पहुंचे। ग्रामीणों से कहा कि खाली पड़ी जगह से बिना ठेली बैंडबाजों के पैदल निकल सकते हैं। हालांकि अभिलेखों में कोई रास्ता नहीं है। हलका लेखपाल महेश पाल सिंह ने एसडीएम को अभिलेखों में कोई रास्ता दर्ज न होने की रिपोर्ट सौंपी है। जिसके चलते रास्ते को लेकर अबतक संशय बना हुआ है।
बिशारतगंज में आठ बजे निकलेगा जुलूस
बिशारतगंज। ईद मिलादुन्नबी का बिशारतगंज में रविवार 8 बजे से निकलेगा। सभी अंजुमन जामा मस्जिद के पास झंडा गौसपाक पर एकत्र होगी। यहां से जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। इसके अलावा समीपवर्ती गांव बेहटा बुजुर्ग, जलालनगर, भिडौंरा, रूटिया आदि से भी जुलूस निकाला जाएगा।
खरीदारों से बाजार रहे गुलजार
सिरौली। बारावफात के त्योहार पर शनिवार को खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे, जिससे व्यापारी तबका बेहद खुश दिखाई दिया। उधर सजावट से नगर की मुस्लिम बस्ती प्यास, पुलिया, मुगलान, घेर, सराय, कौआटोला, कसावान आदि में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। मस्जिदों में झालरों से सजाया गया। केसरपुर, कल्यानपुर, शहबाजपुर आदि मुस्लिम बाहुल्य गांव भी रोशनी से जगमगाते रहे।