फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief from Cyclone Yas weakness in Prayagraj, 13.2 mm rainfall

प्रयागराज में चक्रवाती यास के कमजोरी से राहत, 13.2 एमएम हुई बारिश

Sat, 29 May 2021 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 May 2021 12:39 AM IST
सार

  • हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे पर सिमटी, अब धूप-छांव का रहेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
Relief from Cyclone Yas weakness in Prayagraj, 13.2 mm rainfall
prayagraj news : प्रयागराज में मौसम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

ताउते के बाद चक्रवाती यास के बलहीन प्रभाव से आंधी-तूफान से राहत मिली पर मई की चिलचिलाती गर्मी ने 12 दिन राहत दिलाई। शुक्रवार को चौथे दिन मौसम सुहाना बना रहा। बृहस्पतिवार की रात से सुबह तक 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादलों की धमाचौकड़ी बनी रही। कई चक्रों में रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का क्रम बना रहा। पारा एक डिग्री के मामूली अंतर से गिरा। हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक नहीं हुई तो आंधी-तूफान से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो से तीन दिन धूप-छांव का मौसम रहेगा। बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आर्द्रता अधिकतम 100 तथा न्यूनतम 92 प्रतिशत रही। इस कारण उमस से भी राहत मिली। मौसम सुहाना होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप दिखी पर बादलों ने सूरज को घेर लिया। हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक चक्रवाती यास का प्रभाव कुछ कमजोर हुआ है। हवाओं के जोर से मौसमी उठापटक अभी बनी रहेगा। आंधी-तूफान का पूर्वानुमान तेज हवाओं में बदलकर बारिश करा रहा है। अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बूंदाबांदी भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed