फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief from CBCs in NAC grading

नैक ग्रेडिंग में सीबीसीएस से मिलेगी राहत

Mon, 25 Mar 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from CBCs in NAC grading
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नैक की टीम 26 मार्च को आ रही है। इविवि के विभिन्न विभागों में नैक टीम के समक्ष प्रस्तुति के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इविवि प्रशासन सीबीसीएस को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी में है और नैक ग्रेडिंग में इससे राहत भी मिलेगी। नैक टीम विभिन्न बिंदुओं पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मूल्यांकन करेगी और मूल्यांकन के बाद मिली ग्रेडिंग के आधार पर ही इविवि को अनुदान आदि का लाभ मिल सकेगा। इविवि को वर्ष 2008 से नैक की ग्रेडिंग नहीं मिली है।

विज्ञापन


इस दौरान विश्वविद्यालय में कई तरह के सुधार किए गए और अब इविवि प्रशासन नैक ग्रेडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इविवि प्रशासन ने वर्ष 2016 में पीजी के पाठ्यक्रमों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया था। नैक की टीम अपने निरीक्षण के दौरान यह भी देखती है कि विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं की बेहतरी के लिए अपने पाठ्यक्रमों में किस तरह से परिवर्तन किया। सीबीसीएस अब भी कई विश्वविद्यालयों में लागू नहीं हो सका है, सो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और नैक टीम के समक्ष इसके प्रस्तुतिकरण की तैयारी है।
विज्ञापन


हालांकि इससे बेहतर तरीके से लागू करने के लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की जरूरत पड़ती है और इविवि में शिक्षकों की संख्या मानक से काफी कम है। नैक टीम के समक्ष इविवि प्रशासन को यह भी बताना होगा कि अगले पांच वर्षों के लिए उनकी कार्ययोजना क्या है। ऐसे में इविवि प्रशासन की ओर से स्नातक यानी यूजी में भी सीबीसीएस को लागू किए जाने की प्रस्तावित योजना का प्रस्तुतिकरण किया जा सकता है। नैक ग्रेडिंग के लिए चल रहीं तैयारियों के मद्देनजर रविवार को भी विश्वविद्यालय खुला रहा और तमाम विभागों में कामकाज भी हुआ। परिसर की साफ-सफाई काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed