{"_id":"6106f77d4a98bc7de9188176","slug":"relief-district-corona-zero-after-one-and-a-half-years-not-a-single-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: सवा साल बाद जिला कोरोना शून्य, एक भी संक्रमित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: सवा साल बाद जिला कोरोना शून्य, एक भी संक्रमित नहीं
Mon, 02 Aug 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:05 AM IST
सार
- पिछले साल छह मई को भी नहीं मिले थे संक्रमित, जिले में अब तक 78582 पॉजिटिव
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब सवा साल बाद अगस्त के पहले दिन जिला कोरोना संक्रमितों से शून्य हो गया। पांच हजार से अधिक लोगों की जांच की जांच की गई। करीब 15 महीने बाद कोरोना की एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। यह कोरोना संक्रमण से राहत की उम्मीद बढ़ी है। जिले में एक अप्रैल 20 से एक अगस्त 21 तक 78582 कोरोना संक्रमण के मामले आंकड़ों में दर्ज है। यह स्थिति राहत देने वाली तो है पर सावधानी भी जरूरी है। संक्रमितों की संख्या कम हुई है, संक्रमण नहीं।
जिले में पिछले वर्ष अप्रैल 2020 में एक तारीख को एक जमाती इंडोनेशिया निवासी युवक का नमूना कोविड जांच के लिए लिया गया था। पांच अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंडोनेशियाई युवक पहला कोरोना संक्रमित था। तब से अब तक पूरे कोरोना काल में यह तीसरी बार हुआ है, जब संक्रमितों की संख्या शून्य पर आई है। वहीं पिछले वर्ष पांच मई को कोरोना से जिले में पहली मौत इंजीनियर वीरेंद्र सिंह की हुई थी। अब तक 1063 संक्रमितों की मौत प्रशासन के आंकड़ों में दर्ज है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले छह और तीस मई 2020 को जिला में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया था। करीब 14 महीने की अवधि कोविड संक्रमण के कारण सांसत वाली रही। यही नहीं पांच बार ऐसा भी हुआ जब पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो तक आई पर उतारचढ़ाव बना रहा। दूसरी लहर के बाद बीते जुलाई महीने में भी एक दिन संक्रमितों की न्यूनतम संख्या दो पर आई चुकी है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक लंबी अवधि के बाद जिले में एक भी कोरोना संक्रमित का न मिलना निश्चित ही राहत की बात है। उन्होंने बताया जिले में अब तक 78582 संक्रमित चिह्नित किए जा चुके हैं। रविवार को जिले में 5420 लोगों की कोविड जांच की गई। पांच मरीजों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ होने वाले सभी लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। डॉ. तिवारी ने कहा कि संक्रमण से बचाव को सावधानियां बरतना जरूरी है। मास्क और उचित दूरी के साथ टीकाकरण हम सबको कोरोना संक्रमण से बचाएगा।
एसआरएन अस्पताल का कोविड वार्ड संक्रमितों से नहीं हुआ खाली
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के दौरान भले ही जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला पर एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन के वार्ड संक्रमित से खाली नहीं हुआ। एसआरएन के कोरोना वार्ड में एक अगस्त को दो संक्रमित भर्ती बताए गए। सह प्रभारी डॉ सुजीत वर्मा के मुताबिक कोरोना वार्ड में मरीजों की संख्या एक तक पहुंची पर वार्ड संक्रमितों से खाली नहीं हुआ।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य पर आना सुखद और राहत देने वाला है। हमें और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन सभी को संक्रमण से बचाएगा। गंभीरता की स्थिति से बचने के लिए टीकाकरण कराना भी जरूरी है। हम पहले से अधिक अलर्ट होकर कोरोना से बचाव के उपाय करेंगे। - संजय खत्री, जिलाधिकारी
ट्रेसिंग, सैंपलिंग और ट्रीटमेंट पर शासन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का जोर है। इन्हीं कारणों से जिले में संक्रमण की दर शून्य पर आई है। शंका होने पर जांच और संक्रमण से बचने को कोविड वैक्सीनेशन कराना जरूरी है। एहतियातों का पालन संक्रमण से बचाव में कारगर हथियार है। -डॉ. नानक सरन, सीएमओ
इन्फो---
अब तक कोरोना संक्रमित- 78582
स्वस्थ होने वाले
होम आइसोलेशन- 68848
अस्पतालों से डिस्चार्ज- 8671
कोरोना से हुई मौतें- 1063
अब तक हुआ टीकाकरण-1209550
पहली डोज- 980086
दूसरी डोज-229464