फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rejected by her lover and family, she now has only God to rely on as the young woman struggles for life on

Prayagraj : प्रेमी और परिजनों ने ठुकराया तो अब भगवान का ही सहारा, वेंटिलेटर पर जीवन-मौत के बीच जूझ रही युवती

Mon, 16 Feb 2026 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 02:06 PM IST
सार

प्रेमी व परिजनों द्वारा छोड़े जाने के बाद वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही युवती को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन जी-जान से लगा हुआ है। अब तक परिजनों ने युवती की खोज खबर तक नहीं ली है।

विज्ञापन
Rejected by her lover and family, she now has only God to rely on as the young woman struggles for life on
वेंटिलेटर पर युवती। - फोटो : एआई।

विस्तार

प्रेमी व परिजनों द्वारा छोड़े जाने के बाद वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही युवती को बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन जी-जान से लगा हुआ है। अब तक परिजनों ने युवती की खोज खबर तक नहीं ली है। वहीं, चिकित्सक आपस में मिलकर दवा, ब्लड व जांच की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे युवती की हालत में पहले से कुछ सुधार देखने को मिला है।

विज्ञापन


सर्जरी के बाद युवती का हीमोग्लोबिन 4.5 यूनिट के करीब पहुंच गया था। इसपर चिकित्सकों की तरफ से उसे दो यूनिट ब्लड और एक यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया। इससे रविवार को युवती का हीमोग्लोबिन 6.4 यूनिट हो गया। वहीं, प्रमुख अधीक्षक ने दो यूनिट ब्लड का इंतजाम और किया।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि युवती को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी आंत का करीब डेढ़ फीट हिस्सा सड़ चुका था। ऐसे में अगर वह ठीक हो जाती है तो भी उसकी पाचन क्रिया प्रभावित रहेगी। हालांकि, इसके लिए दवाएं चलाई जाएंगी। फिलहाल, जब तक मरीज वेंटिलेटर से बाहर नहीं आ जाती, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक 20 वर्षीय युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करने के लिए प्रेमी उसे एक झोलाछाप के पास ले गया। झोलाछाप ने इलाज के नाम पर उसकी सर्जरी की, जिससे उसकी बच्चे दानी और आंत क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। हालत गंभीर होने पर मां ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह भी उसे अकेला छोड़कर चली गई। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन युवती को बचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया परिजनों का बयान

प्रयागराज। फाफामऊ थाना क्षेत्र की गर्भवती युवती को झोलाछाप के पास छोड़ने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। रविवार को फाफामऊ पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज किया। वहीं, अस्पताल में भी पुलिस पहुंची। पता चला कि तथाकथित प्रेमी ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। फाफामऊ थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को लिखित में तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि युवती के उपचार में कोई कमी न हो। साथ ही उसकी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि उसके स्वास्थ्य पर चिकित्सक निगरानी बनाए रखें।  - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed