{"_id":"6af46246d870a88b0302ccce","slug":"registration-for-the-indira-marathon-begins-today-available-both-online-and-offline-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इंदिरा मैराथन का पंजीकरण आज से शुरू, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इंदिरा मैराथन का पंजीकरण आज से शुरू, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन
Wed, 11 Nov 2026 06:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:10 PM IST
सार
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व जिला प्रशासन के तत्वावधान में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन व हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व जिला प्रशासन के तत्वावधान में 19 नवंबर को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन व हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन व 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण 11 से 18 नवंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन कराया जा सकेगा। ऑनलाइन पंजीकरण www.indiramarathon.co.in व indiramarathonprayagraj@gmail.com पर होगा।
विज्ञापन
ऑफलाइन पंजीकरण क्षेत्रीय खेल कार्यालय में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। फुल मैराथन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः दो लाख, एक लाख व 75 हजार रुपये हैं। अन्य 11 धावकों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। हाफ मैराथन में प्रथम तीन पुरस्कार 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये व तीन अन्य धावकों को 5100-5100 रुपये मिलेंगे। मैराथन का शुभारंभ 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे आनंद भवन से होगा। समापन व पुरस्कार वितरण मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे होगा।
विज्ञापन