फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registration for classes 9 and 11 will now be completed by September 10, the process will have to be

यूपी बोर्ड : कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण अब 10 सितंबर तक, 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Sat, 24 Aug 2024 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

अब तक 50,61,429 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। विद्यालयों में एक जुलाई से नाैंवी और 11वीं में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 50 रुपये शुल्क के साथ 25 अगस्त तक पंजीकरण होना था। अब तक कक्षा नाै में 27,28,835 और 11वीं में 23,32,594 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं।

विज्ञापन
Registration for classes 9 and 11 will now be completed by September 10, the process will have to be
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद कक्षा नाै और 11 में भी पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब इन कक्षाओं में 10 सितंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच होगी। विद्यालयों को 30 सितंबर तक पंजीकरण से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल अब तक 50,61,429 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। विद्यालयों में एक जुलाई से नाैंवी और 11वीं में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 50 रुपये शुल्क के साथ 25 अगस्त तक पंजीकरण होना था। अब तक कक्षा नाै में 27,28,835 और 11वीं में 23,32,594 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं।

विज्ञापन

इसी बीच कुछ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने तिथि बढ़ाने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डाॅ. हरि प्रकाश यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित कई जिलों के बच्चों का पंजीकरण अब तक नहीं हो पाया है। इसलिए यूपी बोर्ड ने तिथि बढ़ा दी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 10 सितंबर तक शुल्क जमा करने के साथ ही पंजीकरण किया जा सकता है। उसके बाद 11 से 13 सितंबर तक पंजीकृत विद्यार्थियों के विवरण की जांच होगी।

विज्ञापन

जांच के बाद वेबसाइट पर 14 से 20 सितंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। इस दाैरान नया पंजीकरण नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed