{"_id":"5fe1008549393060f67a48f9","slug":"refused-to-bring-liquor-then-put-his-hand-in-the-moving-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारु लाने से मना किया तो चलती मशीन में डाल दिया हाथ, दो उंगलियां कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारु लाने से मना किया तो चलती मशीन में डाल दिया हाथ, दो उंगलियां कटी
Tue, 22 Dec 2020 01:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र कोतारी गांव में चौदह दिन पहले दारु लाने से मना करने पर दबंग ने एक युवक का हाथ चलती मशीन में डाल दिया। इस दौरान युवक की दो उंगलियां कटकर मौके पर ही गिर पड़ीं।
भुक्तभोगी खून से लथपथ हालत में झूंसी थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी लेकिन आरोप है उसे फटकार कर भगा दिया गया। चौदह दिन बाद सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के कोतारी गांव निवासी शुभम पुत्र गनेश पासी सात दिसंबर की शाम तकरीबन छह बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। लौटते वक्त रास्ते में गांव के दबंग ने उसे रोक लिया तथा जबरन अपने साथ लिवा गया।
विज्ञापन
आरोप है कि दबंग ने शुभम से दो बोतल दारु लाने को कहा। युवक ने मना किया तो आरोप है कि दबंग संजय मौर्य ने युवक का हाथ पकड़कर चलती मशीन में डाल दिया।
मौके पर ही उसकी दो उंगलियां कटकर गिर गईं। भुक्तभोगी खून से लथपथ हालत में झूंसी थाने पहुंचा लेकिन फटकार उसे भगा दिया गया। अगले दो दिनों तक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने को थाने का चक्कर लगाया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
भुक्तभोगी ने आला अफसरों से गुहार लगाई तो चौदह दिन बाद सोमवार को आरोपी संजय मौर्य के खिलाफ हरिजन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।