{"_id":"33a50eb49146cfe4cc1f95b9bcbdecca","slug":"reflex-overnight-in-dnupur-result-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" धनूपुर में रातोंरात पलटा परिणाम, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनूपुर में रातोंरात पलटा परिणाम, हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद,धनूपुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का परिणाम रातोंरात पलट जाने से खासा हंगामा हो गया। पहले इस सीट से बसपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत का जश्न मनाया लेकिन प्रत्याशी जब जिला पंचायत परिसर में प्रमाणपत्र लेने पहुंची तो उसे वापस कर दिया गया और दूसरे दिन आने के लिए कहा गया। मंगलवार सुबह जिला पंचायत परिसर में पहुंचने पर प्रत्याशी को बताया गया कि इस सीट से सपा समर्थित उम्मीदवार को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दे दिया गया है। होलागढ़ प्रथम में भी ऐसा ही मामला सामने आया। वह भी जीत का जश्न मनाने के बाद प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा और रिजल्ट फाइनल होने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन का प्रमाणपत्र कोई और ले गया।
धूनपुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद मतगणना सोमवार शाम पूरी हुई तो वहां से बसपा समर्थित उम्मीदवार ज्ञानवती मौर्य को 30 मतों से विजयी प्रत्याशी बताया गया लेकिन दूसरे नंबर पर रहीं सपा की रेखा देवी पत्नी शिवशंकर यादव ने पुनर्मतगणना की मांग की। ऐसे में परिणाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई। रिपोर्ट जिला पंचायत परिसर में बैठे चुनाव अधिकारी बीएल सरोज के पास भेज दी गई। दोनों पक्ष मौके पर पहुंचे और अपने सामने वोट गिनवाने की बात पर अड़ गए। दोनों को वापस कर दिया गया और दूसरे दिन आने के लिए कहा गया।
मंगलवार सुबह दोनों पक्ष जिला पंचायत परिसर पहुंचे तो वहां सपा की रेखा देवी को दो मतों से विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र सौंप दिया गया। इस पर ज्ञानवती और उनके समर्थकों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया लेकिन कुछ नहीं हुआ और रेखा देवी प्रमाणपत्र लेकर वहां से चली गईं। इसी तरह होलागढ़ प्रथम से भी जिला पंचायत सदस्य पद का परिणाम पलट गया। इस वार्ड से पहले राकेश पांडेय ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का जश्न बनाया लेकिन जब फाइनल काउंटिंग हुई तो तुला मणि पटेल 62 मतों के अंतर से विजयी घोषित कर दिए गए और उन्हें जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंप दिया गया जबकि राकेश को हताश होना पड़ा।
विज्ञापन
सबसे आखिर में आए कौड़िहार के चार परिणाम
इलाहाबाद, 3 नवंबर। जिला पंचायत सदस्य पद पर कौड़िहार ब्लॉक की चार सीटों के परिणाम सबसे आखिर में घोषित किए जा सके। कौड़िहार पंचम से जिला पंचायत सदस्य पद पर मंजीत कुशवाहा, पष्ठम से सुरेश, सप्तम से खुशनमा और कौड़िहार अष्ठम से कलावती निर्वाचित घोषित की गईं।