फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitments are pending due to new commission.

नए आयोग के गठन में फंसी भर्तियां

Sat, 15 Jun 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Recruitments are pending due to new commission.
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए नए आयोग के गठन की मंजूरी मुख्यमंत्री से मिल चुकी है लेकिन गठन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसके तहत उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद के स्तर से होनी वाली शिक्षक भर्ती अब एक आयोग ही करेगा। आयोग का गठन लंबित होते से प्रदेश के आशासकीय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन एक हजार पदों पर भर्तियां फंस गई है। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन एक हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को पदों का अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजना होगा और इसके बाद ही आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकेगा लेकिन नए आयोग के गठन की कवायद शुरू होने के बाद फिलहाल भर्ती फंस गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने उच्च शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर मांग की कि पदों का अधिचायन शीघ्र ही उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेज दिया जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि इससे पहले वर्ष 2016 में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन-47 जारी किया गया था लेकिन इसके बाद कोई विज्ञापन नहीं आया। प्रदर्शन में हरेंद्र तिवारी, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed