फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 26 posts of Babu in secondary schools, applications will be taken under direct rec

सरकारी नौकरी : माध्यमिक स्कूलों में बाबू के 26 पदों पर होगी भर्ती, सीधी भर्ती के तहत लिए जाएंगे आवेदन

Thu, 06 Oct 2022 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 11:04 PM IST
सार

लिपिक पद पर आवेदन के लिए हाईस्कूल या इंटर उत्तीर्ण के साथ ट्रिपल सी, हिंदी और अंग्रेजी क्रमश: 25 व 30 शब्द प्रति मिनट योग्यता निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 50 प्रतिशत या अधिक परसेंटाइल प्राप्त होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 26 posts of Babu in secondary schools, applications will be taken under direct rec
gst give employment - फोटो : social media

विस्तार

लंबे समय बाद जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गैरशैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू हुई है। पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।  इसके लिए विद्यालय स्तर पर आवेदन लिया जा रहा है।

विज्ञापन



लिपिक पद पर आवेदन के लिए हाईस्कूल या इंटर उत्तीर्ण के साथ ट्रिपल सी, हिंदी और अंग्रेजी क्रमश: 25 व 30 शब्द प्रति मिनट योग्यता निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 50 प्रतिशत या अधिक परसेंटाइल प्राप्त होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन



आयु सीमा एक जुलाई को न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 40 वर्ष है। जिले में कुल 181 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। लिपिक के लगभग सौ पद रिक्त हैं, लेकिन भर्ती महज 26 पदों पर हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि लिपिकों के पदों पर भर्ती के लिए विद्यालय स्तर पर आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed