फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   reconciliation will currently remain the chair of the jila panchayat adhyaksh rekha singh

सुलहनामे की ‘रेखा’ से फिलहाल बची रहेगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

Wed, 12 Aug 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
reconciliation will currently remain the chair of the jila panchayat adhyaksh rekha singh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रेखा सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बने रहने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हस्तक्षेप के बाद रेखा सिंह और सांसद केशरी देवी पटेल के बीच विवाद खत्म हो गया है। केशरी देवी पटेल के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक के बाद दोनों जिलाध्यक्षों ने संयुक्त बयान जारी किया। इसके अनुसार दोनों पक्ष के जिला पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक दूर से रहेंगे। अमर उजाला ने रेखा सिंह की अध्यक्षी बरकरार रहने का अनुमान एक दिन पूर्व ही जता दिया था।

विज्ञापन

reconciliation will currently remain the chair of the jila panchayat adhyaksh rekha singh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रेखा सिंह के खिलाफ केशरी देवी पटेल के समर्थक पंचायत सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान होना है। कुल जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 92 है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए कम से कम 47 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। चूंकि सांसद केशरी देवी और रेखा सिंह दोनों अब भाजपा में हैं। ऐसे में पुनर्मतदान को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान शुरू हो गई थी। यह विवाद कहीं आगामी विधानसभा चुनाव को न प्रभावित करे इसके लिए शीर्ष नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

reconciliation will currently remain the chair of the jila panchayat adhyaksh rekha singh
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी क्रम में सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में केशरी देवी और रेखा सिंह को साथ बैठाकर बात की। उसी के बाद विवाद खत्म होने की बात कही जा रही थी, लेकिन दोनों पक्ष के नेता चुप्पी साधे रहे।

उप मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मंगलवार को केशरी देवी पटेल के आवास पर रेखा सिंह पहुंचीं और पूरे विवाद का पटाक्षेप हो गया। बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद पार्टी के दोनों जिलाध्यक्षों अश्वनी द्विवेदी और विभव नाथ भारतीय ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि दोनों पक्ष के जिला पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाली बैठक से तटस्थ रहेंगे। 

केशरी देवी पटेल के पुत्र पूर्व विधायक दीपक पटेल का कहना है कि विवाद खत्म हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव के बैठक से सदस्य दूर रहेंगे। रेखा सिंह के पति अशोक सिंह का भी कहना है कि केशरी देवी के साथ अब किसी तरह का मतभेद नहीं रह गया है। बैठक में सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed