फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rebels contesting elections will be expelled within 24 hours: Keshav

पार्टी से बगावत कर पंचायत चुनाव लड़ने वाले का 24 घंटे के भीतर होगा निष्कासन: केशव

Thu, 18 Feb 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rebels contesting elections will be expelled within 24 hours: Keshav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
सूबे के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक पार्टी का परचम लहराने के लिए जिला पंचायतों के प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की जाएगी। बगावत कर चुनाव लड़ने वाले को 24 घंटे के भीतर छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 उप मुख्यमंत्री बुधवार को कौशाम्बी दौरे पर आए थे। कशिया स्थित अपने आवास पहुंचे डिप्टी सीएम ने चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल के साथ ही एडीएम मनोज और एएसपी समर बहादुर के साथ बैठक की। इसके बाद तकरीबन ढाई बजे सयांरा स्थित गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


कहा कि  जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को दमखम के साथ लड़ाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत का चुनाव भी कार्यकर्ता आपसी सहमति बनाकर लड़ेंगे। चेताया कि यदि किसी कार्यकर्ता ने बगावत कर अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्घ चुनाव लड़ने का प्रयास किया तो 24 घंटे के भीतर उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य  आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed