फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reasons to have old battery made AC failure

पुरानी बैटरी बनी एसी फेल होने की वजह

Fri, 01 Jun 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Reasons to have old battery made AC failure
मुंबई लोकल एसी - फोटो : ANI
इलाहाबाद जंक्शन से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेनों में आए दिन एसी कोच में कूलिंग न होने की शिकायत ने रेलवे अफसरों एवं कर्मचारियों को खासा परेशान कर दिया है। इलाहाबाद-बांद्रा स्पेशल को छोड़ दिया जाए तो बीते एक पखवारे के दौरान जंक्शन आने वाली जिन ट्रेनों के एसी फेल हुए वे सभी लंबी दूरी की ही ट्रेनें रहीं। उनका रखरखाव भी दूसरे जोनल रेलवे के अधीन है। इलाहाबाद जंक्शन पर जांच के दौरान पाया गया कि दूसरे जोनल रेलवे की जिन ट्रेनों के एसी कोच में कूलिंग कम पाई गई उसमें से अधिकांश में पुरानी बैटरी लगी हुई थी। यानी की तमाम जोनल रेलवे पुरानी बैटरी के भरोसे ही काम चलवा रहे हैं।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों के दौरान इलाहाबाद से गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की गई तो एसी मैकेनिकों ने पाया कि संबंधित जोनल रेलवे पुरानी बैटरी से ही काम चला रहा है। जबकि समय रहते हुए एसी कोच की बैटरी बदल लेनी चाहिए। नहीं तो उसमें लीकेज आदि की भी समस्या आ जाती है। ऐसे में ट्रेन अगर चल रही है तो बैटरी चार्ज होती है। अगर कहीं घंटे भर से ज्यादा रुक गई तो उसकी बैटरी चार्ज नहीं हो पाती। दरअसल, सामान्य बैटरी ट्रेन रुकी होने पर भी चार घंटे तक का बैकअप देती है, जबकि पुरानी बैटरी में ऐसा नहीं है। सूत्रों की माने तो चार वर्ष के बाद कोच की बैटरी बदल देनी चाहिए, लेकिन इलाहाबाद से पास होने वाली दूसरे जोनल रेलवे की ट्रेनों में आठ-आठ साल पुरानी भी बैटरी एसी मैकेनिकों को मिली। वहीं दूसरी ओर उत्तर मध्य रेलवे जोन में एसी कोच का कहीं भी वर्कशॉप नहीं है। यहां मामूली रखरखाव के काम तो हो जाते हैं लेकिन समस्या ज्यादा होने पर कोच मरम्मत के लिए बाहर के लिए बाहर भेजे जाते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रयागराज समेत ऐसी ट्रेनें जिसमें एलएचबी कोच लगे होते हैं उसके एसी कोच में कूलिंग कम होने की शिकायत यदा कदा ही आती है। दरअसल, इन ट्रेनों में दोनों छोर में जेनरेटर यान होते है। जो लगातार बैटरी चार्ज करते रहते हैं। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि एनसीआर की सभी ट्रेनों में एलएचबी रैक लगाए जाने हैं। प्रयागराज, श्रमशक्ति से इसकी शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद से रामेश्वरम् जा रही श्रद्धा शक्ति एक्सप्रेस के एसी टू और एसी थ्री कोच में कूलिंग न होने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन तीन घंटे तक रोके रखी। ट्रेन रोके जाने की खबर मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अफसरों ने सभी एसी कोच की बैटरी चार्ज करवाई। इसके बाद ही ट्रेन इलाहाबाद से रवाना हुई। गाड़ी संख्या 16794 श्रद्धा सेतु सुबह 6:35 बजे की बजाय 7:40 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची। ट्रेन के यहां आते ही उसके ए-वन और बी-वन कोच के यात्री बाहर उतर गए। यात्री एसी कोच में कूलिंग न होने को लेकर हल्ला मचाने लगे। सूचना अफसरों को मिली तो मौके पर एसी मैकेनिक भेजे गए। यहां रेलकर्मियों को यात्रियों ने खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में सभी कोच में लगी बैटरी चार्ज की गई। इसके बाद ही ट्रेन 10:45 बजे जंक्शन से रवाना हो सकी। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी एसी कोच की बैटरी चार्ज करवाई गई। दूसरे जोन की इस ट्रेन के सभी कोच में पानी भरे जाने के साथ ही साफ सफाई भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed