फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ravi Shankar Prasad said: Congress and its alliance are insulting Sanatan Dharma for the sake of Muslim

रविशंकर प्रसाद बोले : कांग्रेस और उनके गठबंधन मुस्लिम वोट बैंक के खातिर कर रहे सनातन धर्म का अपमान

Thu, 14 Mar 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad said: Congress and its alliance are insulting Sanatan Dharma for the sake of Muslim
रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के हित काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हित में। आज कांग्रेस और उसके गठबंधन दल के नेता सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक के खातिर सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं और हमारे आराध्य राम, कृष्ण, शिव को काल्पनिक बताकर उपहास उड़ाते हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया की जब सारे राष्ट्राध्यक्ष एलिजाबेथ के सामने सर झुकाकर खड़े होते हैं तो हमारे पीएम नरेंद्र मोदी उनके सामने सर उठाकर और आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं। यह देख सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में रविशंकर ने कहा कि प्रयागराज प्रबुद्धजनों की और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की धरती है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजादी के 43 वर्ष बाद 1991 नरसिंह राव की सरकार ने सरदार पटेल को भारत रत्न दिया गया। अगर उस समय भी कांग्रेस की सरकार होती तो सरदार पटेल नहीं मिलता। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्कों से धर्म के आधार पर पीड़ित होकर भारत आए हुए लोगों को नागरिकता प्रदान करेगा। तीन तलाक समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का तांडव था आज योगी की सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप सिंह पटेल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने व संचालन कविता सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम में विक्रम सिंह पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, देवेंद्र नाथ मिश्रा, सभाजीत सिंह, प्रदीप द्विवेदी, कृष्णजीत, ध्रुवकांत चतुर्वेदी, प्रतीक त्यागी आदि मौजूद रहे।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी शामिल हुए रविशंकर

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित लोकसभा क्लस्टर की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर बूथ जीता तो चुनाव जीतना तय है। कहा कि चुनाव जीतेंगे, चार सौ के पार जाएंगे, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। बैठक में राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य कहा कि आम चुनाव नहीं, यह देश को एक हजार वर्ष आगे ले जाने वाला चुनाव है।


क्लस्टर इंचार्ज यूपी कैबिनेट के मंत्री अनिल राजभर ने भी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर यमुनापार अध्यक्ष विनोद प्रजापति, मेयर गणेश केसरवानी, मनोज जायसवाल, बालेंदु मणि त्रिपाठी, शिवदत्त पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, हर्षवर्धन बाजपेई, प्रवीण पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed