फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rats are creating havoc in Amrit Pharmacy and Jan Aushadhi Centre, medicines worth lakhs are being kept in th

SRN Hospital : चूहे खा रहे प्रोटीन, लाखों की दवाओं को पहुंचा रहे नुकसान, हर महीने लग रही हजारों की चपत

Fri, 19 Jan 2024 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 02:10 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष के पास अमृत फार्मेसी की स्थापना की गई है। जहां जेनरिक और पेटेंट दोनों प्रकार की दवा के साथ सर्जिकल का उपकरण भी मौजूद रहता है। इस फार्मेसी का सबसे ज्यादा लाभ आयुष्मान कार्ड धारकों को होता है।

विज्ञापन
Rats are creating havoc in Amrit Pharmacy and Jan Aushadhi Centre, medicines worth lakhs are being kept in th
चूहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के परिसर में स्थित अमृत फार्मेसी और प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र में चूहों ने जमकर उत्पात मचा रखा है। यहां हर महीने करीब हजारों रुपये के कीमत की दवाई का नुकसान हो रहा हैं। इतना ही नहीं आयुष्मान केंद्र पर भी चूहों का कब्जा है। इस वजह से अब यहां पर चूहे दानी रखी जाने लगी है। इन सबका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ता है। क्योंकि चूहों के आतंक से अमृत फार्मेसी में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं होता है, ऐसे में कई मरीजों को निराश लौटना पड़ता है।

विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष के पास अमृत फार्मेसी की स्थापना की गई है। जहां जेनरिक और पेटेंट दोनों प्रकार की दवा के साथ सर्जिकल का उपकरण भी मौजूद रहता है। इस फार्मेसी का सबसे ज्यादा लाभ आयुष्मान कार्ड धारकों को होता है। जिन्हें दवा व सर्जिकल का सामान यहां से मिल जाता है। इसके अलावा अस्पताल में लिखी गई दवाइयों पर केंद्र सरकार की तरफ से निर्धारित दर के आधार पर छूट भी दी जाती है।
विज्ञापन


अमृत फार्मेसी में आने वाली दवाइयों के स्टॉक को रखने के लिए लंबे समय से स्टोर की मांग हो रही है। क्योंकि स्टोर न होने के कारण दवाइयों को खुले हाल में रखना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में टहल रहे मोटे-मोटे चूहे आए दिन इन दवाइयों पर अपना दांत लगा देते हैं। इससे दवाइयां खराब हो जाती है। सबसे ज्यादा नुकसान ग्लूकोज की बोतलों पर होता है। क्योंकि इनकी वापसी नहीं होती है। इस कारण हर महीने 20 से 30 हजार रुपये की दवाइयों का नुकसान अमृत फार्मेसी को उठाना पड़ता है। वहीं इस नुकसान के डर से दवाइयों का स्टॉक सीमित मंगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खा रहे प्रोटीन पाउडर

अमृत फार्मेसी में सबसे ज्यादा चूहे प्रोटीन पाउडर, ग्लूकोज व साफ्ट जेलेटीन कैप्सूल खा रहे हैं। इसके अलावा अन्य दवाइयों पर अपना दांत लगा देते हैं। अमृत फार्मेसी में इन चूहों से निपटने के लिए तीन चूहे दानी रखी गई है।

जन औषधी केंद्र भी प्रभावित

अस्पताल परिसर में बना प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र भी चूहों से प्रभावित है। लगभग हर महीने पांच से दस हजार रुपये कीमत की दवाइयों का नुकसान चूहे कर रहे हैं।

अमृत फार्मेसी को अलग से स्टोर पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। इधर मुझसे स्टोर के संबंध में कोई बात नहीं हुई है। इसके अलावा चूहों को पकड़ने वाला पैड बराबर अस्पताल में रखा जाता है। - डॉ. अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed