फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ratnesh and Anjali won mini marathan.

रत्नेश और अंजलि ने जीती मिनी मैराथन

Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ratnesh and Anjali won mini marathan.
Ratnesh and Anjali won mini marathan. - फोटो : ALDCOMPACT
प्र्रयागराज। हरि ओम विकास सेवा संस्थान की ओर से छठवीं मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता रत्नेश यादव और अंजलि कुमारी ने जीत ली है। इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अमित पांडेय और तीसरे स्थान पर सनी निषाद रहे। महिला वर्ग में प्रिया दूसरे और तीसरे पर प्रियंका कुमारी रहीं। इसी तरह 16 सौ मीटर दौड़ में धीरज यादव प्रथम, मोहित यादव द्वितीय और हर्ष चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में श्वेता यादव प्रथम, काजल त्रिपाठी द्वितीय और वर्षा केसरवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

रविवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल से पांच किलोमीटर और 16 सौ मीटर दौड़ की शुरूआत सुबह सात बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर की। दौड़ आजाद पार्क से शुरू होकर हाथी पार्क, बिशप जार्ज स्कूल, हनुमान मंदिर, सीएव, मेडिकल चौराहा लाउदर रोड, सेंट एंथोनी होते हुए वापस आजाद पार्क में समाप्त हुई। यहां पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान रत्नेश को 2500, अमित को 1100 और सनी निषाद को 700 रूपये और महिला वर्ग में अंजलि पटेल को पांच सौ रुपये, प्रिया कुमार को तीन सौ और प्रियंका को दो सौ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी विजेताओं को विशिष्ट अतिथि व पीएनबी के प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से आयोजन सचिव नरेंद्र चंद्रा, विवि केक्रिकेट कोच देवेश मिश्रा, डाण् मुकेश जायसवार, राजू श्रीवास्तव, अरूण, शानू, अमन, रजत, अभिषेक कुमार, जय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो दिवसीय जिला ओपेन शतरंज प्रतियोगिता बीस से
प्रयागराज चेस प्लेयर्स पैरंट्स एसोसिएश्न की ओर दो दिवसीय जिला ओपेन प्रतियोगिता 20 जुलाई से दरियाबाद स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में प्रारंभ होगी। यह प्रतियोगिता 21 जुलाई तक चलेगी। जानकारी देते हुए एसोसिशन के अध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें किसी भी आयु वर्ग केमहिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले इच्छुक खिलाड़ी सचिव आश रावल, पंकज कुमार पांडेय, आशीष दुबे और मंयक श्रीवास्तव से संपर्क कर आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन के पदक विजेताओं को एडीजी ने किया सम्मानित
बीती मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय 45वीं पुलिस वार्षिक जूडो, जिमभनास्टिक, वुशू प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को एडीजी एसएन सावंत ने पुरस्कृत किया। इस दौरान राबिन कन्नौजिया, रामचंद्र, राजेश कुमार, आशीष कुमार, भूपेंद्र कुमार और काशीनाथ यादव को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।। इसी प्रकार में महिला वर्ग में आरक्षी रितिका बाजपेयी, शालिनी यादव, श्रद्धा सिंह, टिवंकल उपाध्याय, पुत्तन अग्निहोत्री, प्रिया सिंह और ममता तिवारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed