{"_id":"5f2efd598ebc3e9ff92c36d8","slug":"ratan-lal-hangloo-will-be-awarded-with-ncc-colonel-degree-on-august-15-city-desk-news-ald283138876","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू को एनसीसी कर्नल की मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू को एनसीसी कर्नल की मानद उपाधि
विज्ञापन
Ratan lal hangloo will be awarded with NCC Colonel degree on August 15
-स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित एनसीसी मुख्यालय में सात शिक्षाविदें का होगा सम्मान
प्रयागराज। अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले पद से त्यागपत्र देने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एनसीसी कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। एनसीसी मुख्यालय लखनऊ की ओर से प्रो. हांगलू के साथ ही सात अन्य शिक्षाविदें को भी यह उपाधि प्रदान की जाएगी। अपने पद से 31 दिसंबर 2019 को त्यागपत्र देने वाले प्रो. हांगलू के खिलाफ वित्तीय अनियमितता सहित कई गंभीर आरोप लगे। जिसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।
एनसीसी मुख्यालय की ओर से शिक्षाविदें को मानद उपाधि प्रदान किए जाने की परंपरा रही है। इसके तहत जनपद के एनसीसी कमांडेंट की ओर से शिक्षाविदें के नामों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाता है। मुख्यालय की ओर से इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाती है। मानद उपाधि पाने वालों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय समूह से पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू एवं डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित का नाम शामिल है।
अलीगढ़ समूह के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के प्रो. जीके सिंह और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. तारिक मंसूर का नाम शामिल है। वाराणसी समूह के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राकेश भटनागर, मेरठ समूह से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा, कानपुर समूह से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. जयंत विनायक वैशम्पायन और लखनऊ ग्रुप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. संजय सिंह को एनसीसी कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल शरद शंकर की ओर से पत्र जारी कर सभी शिक्षाविदें को 15 अगस्त को लखनऊ एनसीसी मुख्यालय में यह उपाधि प्रदान करने की सूचना दी गई है।