फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rashtraraag in the puja pandals of Navratri festival

नवरात्रि महोत्सव के पूजा पंडालों में राष्ट्रराग

Tue, 08 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rashtraraag in the puja pandals of Navratri festival
Rashtraraag in the puja pandals of Navratri festival - फोटो : CITY DESK
नवरात्रि महोत्सव के पूजा पंडालों में राष्ट्रराग
विज्ञापन

क्रासर
कटरा में छाया इसरो का चंद्रयान-2, तो अतरसुइया के पंडाल में अभिनंदन वर्तमान का शौर्य
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि केदुर्गा पूजा महोत्सव में एक से बढ़कर एक परिकल्पनाओं पर आधारित पंडालों में राष्ट्रराग की अनूठी झलक पेश की गई है। कहीं इसरो की ओर से प्रक्षेपित चंद्रयान-2 की अनुकृति में पंडाल सजाया गया है तो कहीं एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित झांकियां। एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले और पाक की सरजमी पर गिरने के बाद सकुशल वतन लौटने वाले विंग कमांडरअभिनंदन वर्तमान भी प्रयागराज के पूजा पंडालों में छाए हुए हैं। ऐसी झांकियों को देखने के लिए महानवमी की पूरी रात श्रद्धालुओं का पंडालों में तांता लगा रहा।

कटरा बाजार की दुर्गा पूजा के पंडाल के मुख्य प्रवेश द्वार पर इसरो की ओर से चांद की कक्षा में प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 को दिखाया गया है। पंडाल के सबसे ऊपरी हिस्से पर चांद की वह आकृति बनी है, जिसके आसपास लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी। इस पंडाल की चंद्रयान-2 झांकी श्रद्धालुओं की भीड़ बटोर रही है। इसी तरह अतरसुइया की दुर्गा पूजा का पंडाल भी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर आधारित है। पंडाल की भीतरी दीवारों की पट्टिकाओं पर अभिनंदन विंग कमांडर वर्तमान के पोस्टर लगाए गए हैं। यहां पर प्रतिष्ठापित मां महिषासुरमर्दिनी की तिरंगे में सजाई गई प्रतिमा की झक पाने के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ लग रही है। इसी तरह मां दुर्गा को कहीं सुप्रीम कोर्ट रूपी पंडाल में न्याय की देवी के रूप में दिखाया गया है तो कहीं 51 शक्तिपीठों की प्रतीक शक्ति स्वरूपा के रूप में। करेली स्थित दुर्गा पूजा पंडाल 51 शक्तिपीठों पर आधरित है। करेलाबाग लाल कालोनी के पूजा पंडाल मां दुर्गा और राक्षसों के बीच युद्घ के दृश्य को प्रस्तुत किया गया है तो कटघर के काशिराज नगर स्थित बडा पार्क में अजंता- एलोरा की गुफाओं के बीच मां दुर्गा उड़नपरी के रूप दर्शन दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed