फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rashifal 2023: New year will open the treasure of happiness for the people of three zodiac signs

Rashifal 2023 :  तीन राशि के जातकों के लिए खुशियों का खजाना खोलेगा नया साल

Sun, 01 Jan 2023 05:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 05:32 AM IST
सार

आने वाले नए साल में ग्रहों की चाल बहुत कुछ बदलने वाली है। खासतौर से राशियों की बात करें, ग्रहों के परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों पर प्रभावकारी होंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक सिंह, वृष और धनु राशि के जातकों के लिए यह साल सभी क्षेत्रों में शुभ फलदायी होगा।

विज्ञापन
Rashifal 2023: New year will open the treasure of happiness for the people of three zodiac signs
ग्रह नक्षत्र

विस्तार

नया साल तीन राशियों के जातकों के लिए खुशियों का खजाना खोल सकता है। जबकि, पांच राशियों के दीर्घकालिक परिवर्तन लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर डाल सकते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार वर्ष 2023 लोगों के लिए मिलाजुला फलित देने वाला है।

विज्ञापन


आने वाले नए साल में ग्रहों की चाल बहुत कुछ बदलने वाली है। खासतौर से राशियों की बात करें, ग्रहों के परिवर्तन अलग-अलग राशि के जातकों पर प्रभावकारी होंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक सिंह, वृष और धनु राशि के जातकों के लिए यह साल सभी क्षेत्रों में शुभ फलदायी होगा। इन तीनों राशियों के जातकों के लिए तरक्की से नए अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन

थोड़ा करने पर ज्यादा खुशियां मयस्सर हो सकती हैं। वहीं, पांच राशियों के लिए ग्रहों के बदलाव असरकारी हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र नाथ मिश्र बताते हैं कि तीन राशियों के लिए तो खुशी मिलेगी, लेकिन मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती लगने जा रही है। इसी तरह कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की ढैया आ रही है।

शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। राहु, केतु गोचर में रहेंगे। ऐसे में इन पांच राशि वालों को धैर्य, सहनशीलता के साथ ही सूझबूझ का परिचय देते हुए आगे बढ़ना होगा। इसी तरह चार राशि मेष, धनु, कन्या और तुला के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। कहीं खुशी मिलेगी तो कहीं उलझने भी जिंदगी का हिस्सा बनती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed