फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rare coincidence on Trayodashi of Savan, Baba's Jalabhishek will happen in Dhruv-Vriddhi Yoga

Shivratri : सावन की त्रयोदशी पर दुर्लभ संयोग, ध्रुव-वृद्धि योग में होगा बाबा का जलाभिषेक

Sat, 15 Jul 2023 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

सावन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रविवार की सुबह आरंभ होगी। रात 8:32 बजे तक त्रयोदशी है। ऐसे में जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त रविवार को दिन भर रहेगा। रविवार की रात 8:33 बजे से चतुर्दशी लग रही है। इसी के साथ सोमवार भी लग जाएगा।

विज्ञापन
Rare coincidence on Trayodashi of Savan, Baba's Jalabhishek will happen in Dhruv-Vriddhi Yoga
हनुमत निकेतन स्थित शिवालय में दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की पुण्यदायी त्रयोदशी 15 जुलाई को है। इस बार त्रयोदशी ध्रुव और वृद्धि महायोग में होगी। मृगशिरा नक्षत्र इस दुर्लभ संयोग में इसका महात्म्य और भी बढ़ गया है। शनिवार को सुबह से ही पुण्य संयोग में भक्तों की भीड़ शिवालयों में जुटने लगी थी। हर हर महादेव और बोल बम के उद्घोष के साथ भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक और पूजन किया। आचार्यों के अनुसार इस त्रयोदशी पर बाबा का जलाभिषेक खुशहाली लाने वाला होगा। महादेव के दर्शन -पूजन से इस तिथि पर हर तरह के संकटों से मुक्ति भी मिल सकेगी।

विज्ञापन

सावन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रविवार की सुबह आरंभ होगी। रात 8:32 बजे तक त्रयोदशी है। ऐसे में जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त रविवार को दिन भर रहेगा। रविवार की रात 8:33 बजे से चतुर्दशी लग रही है। इसी के साथ सोमवार भी लग जाएगा। ऐसे में दो दिन लगातार जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त भक्तों को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक पंचामृत स्नान के साथ ही गन्ना, आम के रस से भोलेनाथ का अभिषेक विशेष फलदायी होगा।

विज्ञापन


यमुना तट पर स्थित पौराणिक मनकामेश्वर मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, नागवासुकि मंदिर, दरियाबाद में तक्षकेश्वर शिव मंदिर, अरैल में सोमेश्वर महादेव मंदिर, शिव कुटी में शिव कचहरी, कमौरी नाथ महादेव मंदिर आदि शिवालयों में दूध, फल, गंगा जल, अक्षत, दही, पंचामृत, बेलपत्र, सुगंधित पुष्प आदि से भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed