{"_id":"5d1fa7a88ebc3e3c870163f1","slug":"raped-accused-absconding-in-prayagraj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: दुष्कर्म का आरोपी जिला अस्पताल से फरार, होमगार्ड समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: दुष्कर्म का आरोपी जिला अस्पताल से फरार, होमगार्ड समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Sat, 06 Jul 2019 04:30 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मंझनपु, (प्रयागराज)
अमर उजाला ब्यूरो, मंझनपु, (प्रयागराज)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने का आरोपी फरार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा करने के बाद नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने का एक आरोपी शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल से फरार हो गया। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल कराने के लिए पुलिस वाले उसे लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय गए थे। मामले में बेपरवाह आरक्षी, होमगार्ड और मुल्जिम के खिलाफ मंझनपुर में केस दर्ज हो गया है। एसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को कमांडेंट को लिखा है।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भुल्लू पुत्र किशन ने महीने भर पहले किशोरी का अपहरण कर लिया था। बाद में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। गुरुवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए लड़की को भी बरामद कर लिया। अदालत में पेश करने से पहले शुक्रवार को मेडिकल कराने के लिए आरक्षी सत्येन्द्र यादव और होमगार्ड संतोष कुमार मुल्जिम को लेकर जिला अस्पताल गए।
विज्ञापन
दोपहर को पुलिस वालों को चकमा देकर मुल्जिम फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन जिले भर में नाकेबंदी कर दी गई। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में पिपरी कोतवाली के एसआई मनोज तोमर की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने आरक्षी, होमगार्ड और मुल्जिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
'आरोपी की तलाश कराई जारी'
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि लापरवाह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तारी के लिए सभी कोतवालों के साथ एसओजी को भी अलर्ट कर दिया गया है।