फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape was not confirmed in the Medical

मेडिकल में नहीं हुई रेप की पुष्टि

Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन के पास शुक्रवार को तेजाब से झुलसी बदहवास हालत में मिली महिला की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि किसी वहशी ने रेप के प्रयास में सफल न होने पर महिला पर तेजाब फेंका होगा। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जीआरपी करेगी। दूसरी ओर आईजी रेलवे देव कुमार एंटोनी और एसीएम भी पीड़ित महिला से मिलने हैलट पहुंचे।
शुक्रवार सुबह स्टेशन केपास बदहवास हालत में मिली महिला ने इशारों में पुलिस को बताया था कि तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया और चेहरे पर तेजाब डाल दिया। कलक्टरगंज थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट की गई थी। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद भी महिला अपने साथ हुई आपबीती को ठीक से नहीं बता पा रही है। उसके टूटे फूटे बयानों से घटना स्पष्ट नहीं हो पा रही है। लिहाजा हालत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 4 दिन से घर से लापता थी
पुलिस ने महिला के पति का पता कर लिया है। महिला इलाहाबाद की नहीं बल्कि कल्याणपुर नानकारी की रहने वाली है। मिनी बस चलाने वाले पति के मुताबिक वह 4 दिन पहले घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी प्लेटफार्म से गायब हुई थी
पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित महिला वीआईपी प्लेटफार्म एक नंबर से गायब हुई थी। स्टेश्न पर लगे कैमरों में दो दिन पहले के फुटेज में महिला की तस्वीरें दिखाई दी हैं।

 ठाकुर नाम के शातिर की तलाश
कलक्टरगंज और रेलवे पुलिस के सूत्रों की माने तो किसी ठाकुर नाम के शातिर की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि ठाकुर महिला को बहला फुसला कर स्टेशन के पास बनी किसी झोपड़ी में ले गया और वहीं उसके साथ रेप का प्रयास किया। सफल न होने पर तेजाब फेंक कर मौकेसे फरार हो गया।

 प्लेटफार्मों पर चलेगा सख्त अभियान
महिला से मिलकर लौटे आईजी जीआरपी और एसपी केपी सिंह का कहना है कि महिला केसाथ बर्बरता करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। प्लेटफार्मों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की जाएगी। अभियान में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई होगी।


मुगलसराय जीआरपी इंस्पेक्टर को बुलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। इस कांड में सिविल पुलिस की जांच में जीआरपी सहयोग कर रही है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। जिसने दोनों की शादी कराई थी, जीआरपी उनसे भी पूछताछ कर रही है। इलाहाबाद से आए आईजी रेलवे देव कुमार एंटोनी और एसपी रेलवे ने भी पूछताछ की। कानपुर जीआरपी में इंस्पेक्टर रहे त्रिपुरारी पांडेय को मुगलसराय से बुलाया गया है और वह भी मामले की जांच में सहयोग कर रहे हैं। एसपी रेलवे ने जीआरपी थाने में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मामले की जांच सिविल पुलिस कर रही है। जांच में सहयोग जीआरपी भी कर रही है। सिविल पुलिस की जांच रिपोर्ट को वह मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed