{"_id":"611d41528ebc3e7a2864acb1","slug":"rape-report-against-facebook-friend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट, गिरफ्तार
Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
सार
शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी की रहने वाली अनन्या (परिवर्तित नाम) ने बिहार के रहने वाले फेसबुक दोस्त कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
विस्तार
शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी की रहने वाली अनन्या (परिवर्तित नाम) ने बिहार के रहने वाले फेसबुक दोस्त कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया। कांशीराम कालोनी की अनन्या और बक्सर बिहार के रहने वाले कृष्णा पांडेय के बीच तीन साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों प्यार करने लगे। कृष्णा अक्सर अनन्या से मिलने आने लगा। कृष्णा ने शादी का वादा किया था। 27 जुलाई को वह प्रयागराज आया। फोन कर अनन्या को बुलाया।
दोनों ने कहीं मंदिर में शादी की। इसके बाद कृष्णा उसे लेकर अपने घर बक्सर पहुंच गया। वहां लड़की को देखकर कृष्णा के घर वाले भड़क गए। उन्होंने अनन्या को अपनाने से इनकार कर दिया। बाद में कृष्णा ने भी अपने घर वालों का साथ दिया। अनन्या से अपने घर वापस जाने को कहा। अनन्या वापस प्रयागराज पहुंची और कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने आरोप लगाया कि कृष्णा ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया गया था। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कृष्णा को बक्सर से गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।