फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape of a mentally handicapped girl, police arrested the accused.

Prayagraj : मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, आराेपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

पीड़िता कीडगंज के नई बस्ती में घूमती रहती है। करीब एक हफ्ते पहले एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले तो आरोप सही मिले।

विज्ञापन
Rape of a mentally handicapped girl, police arrested the accused.
रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीडगंज में 20 वर्षीय मानिसक दिव्यांग युवती से मोहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो पुलिस ने फुटेज देखना शुरू किया। फुटेज में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पीड़िता कीडगंज के नई बस्ती में घूमती रहती है। करीब एक हफ्ते पहले एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी कुछ स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले तो आरोप सही मिले। इसके बाद फुटेज के जरिए ही आरोपी की पहचान सुभाष चंद्र यादव के रूप में हुई। वह डेरी चलाता है।

विज्ञापन

एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमा खुद फुटेज के आधार पर पुलिस ने वादी बनकर लिखवाया है। पूर्व में छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी और विवेचना के दाैरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर इसे दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते वर्ष भी आया था ऐसा ही केस

बता दें कि वर्ष 2023 में इसी तरह का मामला सामने आया था। मनकामेश्वर मंदिर के ठीक बाहर एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed