{"_id":"6331ed89d0630b38e567bbdb","slug":"rape-for-seven-years-by-trapping-a-married-woman-in-a-love-trap-got-abortion-five-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर सात साल तक दुष्कर्म, पांच बार कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाकर सात साल तक दुष्कर्म, पांच बार कराया गर्भपात
Mon, 26 Sep 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:50 PM IST
सार
कोहड़ौर इलाके की विवाहिता का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर युवक उसे लेकर वर्ष 2015 में प्रयागराज चला गया। फाफामऊ में एक किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाहिता को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाने के बाद सात साल तक शारीरिक शोषण किया। पांच बार उसका गर्भपात कराया। पति से उसका तलाक कराया। इसके बाद शादी नहीं की। विवाहिता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसे प्रयागराज में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
कोहड़ौर इलाके की विवाहिता का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर युवक उसे लेकर वर्ष 2015 में प्रयागराज चला गया। फाफामऊ में एक किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। प्रेमी से धोखा खाकर विवाहिता अपने घर आई तो परिवार के लोग उसे रखने से इन्कार कर रहे हैं। इस बारे में एएसपी विद्यासागर मिश्र का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन