{"_id":"5c8feff6bdec22145d382f3b","slug":"rape-done-by-a-person-to-gave-her-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर इविवि छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर इविवि छात्रा से दुष्कर्म
Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया गया और फिर ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया जाता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाराणसी की रहने वाली छात्रा वर्तमान समय में इविवि में बीएससी की छात्रा है। वह कटरा में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करती है। उसका आरोप है कि पिछले साल मार्च मेें उसके कमरे पर भेलूपुर निवासी गौरव पटेल आया, जिसे वह पहले से जानती थी। बातचीत के दौरान ही उसने चाकलेट दी जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को अर्धनग्न अवस्था मेें पाया।
विज्ञापन
पूछने पर आरोपी ने कहा कि तुम्हारा बलात्कार हुआ है और अश्लील वीडियो भी बना लिया गया है। इसके बाद आरोपी ने कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। छह मार्च को आरोपी अपने दोस्त को लेकर आया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर आरोपी के मां-बाप ने भी उसे धमकाया। इसके बाद पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि जिस वक्त वारदात हुई, छात्रा नाबालिग थी। ऐेसे में दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन