फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape And Murder Case: Paint splattered on slippers recovered from the field

Rape And Murder Case : खेत से बरामद चप्पलों पर पेंट के छींटे, हत्यारे पकड़ से दूर

Mon, 07 Oct 2024 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति गायब है जो पेंटर है। इस बात की भी सुरागरशी की जा रही है कि क्या हाल ही में गांव के किसी घर में पेंटिंग का काम कराया गया है। दरअसल, घटना के तीन दिन बाद भी सही मायनों में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है।

विज्ञापन
Rape And Murder Case: Paint splattered on slippers recovered from the field
सोरांव में बालिका का शव खेत में मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोरांव के एक गांव में दुर्गापूजा देखने निकली आठ वर्षीय बालिका के हत्यारों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। घटनास्थल से जो दो जोड़ी चप्पलें बरामद हुई हैं उनमें से दो पर पेंट के छींटे मिले हैं। पुलिस इसके आधार पर भी घटना में शामिल दरिंदों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति गायब है जो पेंटर है। इस बात की भी सुरागरशी की जा रही है कि क्या हाल ही में गांव के किसी घर में पेंटिंग का काम कराया गया है। दरअसल, घटना के तीन दिन बाद भी सही मायनों में पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन


जबकि अफसरों की ओर से इस मामले के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है। मामले में जो पांच लोग उठाए गए थे, उनमें से दो को छोड़ दिया गया है। जबकि तीन अन्य से अभी पूछताछ जारी है। उधर, सुरागरशी में जुटीं पुलिस टीमें दर्जनों लोगों से बातचीत कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के उन लोगों की भी सूची खंगाली जा रही है जो आपराधिक व नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। महिला अपराध की जघन्य वारदातों में शामिल थाना क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र के अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव का कहना है कि अलग-अलग टीमें जांच पड़ताल में लगी हैं। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं लग सका है।

दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद रहे लोगों से भी पूछताछ

पुलिस ऐसे लोगों का भी पता लगा रही है जो घटना वाली शाम यानी बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद थे। दरअसल, बच्ची के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। इंजेक्शन मेडिकल स्टोर पर रखने के लिए जाने के दौरान बच्ची ने अपनी मां से कहा था कि वह दुर्गा पूजा देखते हुए घर लौटेगी। संभावना है कि इस दौरान ग्रामीणों ने बच्ची को किसी के साथ आते-जाते देखा हो।

परिवारवालों से मिले बसपाई, न्याय का दिलाया भरोसा

कलंदरपुर। उधर रविवार को बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पंकज गौतम की अगुवाई में पीड़ित परिवार से मिले और न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को सरकार से 50 लाख रुपये की मदद और अन्य सुविधा देने की मांग की। इस मौके पर मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल राजू गौतम, मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल जगन्नाथ पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed