Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape after forced conversion, case filed against father and son

Prayagraj News: जबरन धर्म परिवर्तन कर दुष्कर्म, पिता-पुत्र पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rape after forced conversion, case filed against father and son
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती ने जबरन धर्मांतरण व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने एक युवक व उसके पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे जबरन बंधक बनाकर चार साल तक रखा गया और मारपीट भी की गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की एक दलित युवती का आरोप है कि उसकी फोन पर एक युवक से बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। युवक मुस्लिम था लेकिन उसने धर्म छिपाकर अपना नाम आजाद सिंह बताया। आरोप है कि चार साल पूर्व वह उसे चंडीगढ़ ले गया और धर्म परिवर्तन करा मुस्लिम दे दिया।
विज्ञापन

मुस्लिम रीति रिवाज मानने का दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे लेकर घर आया। यहां उसने अपने पिता संग मिलकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया और अभिलेख तैयार कर लिए। साथ ही घर में बंधक बना कर मारते पीटते रहे। जबरन गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जुलाई को उसने किसी तरह थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर शनिवार को ग्राम किरांव निवासी एजाज और उसके पिता मुन्ने उर्फ फुत्ते के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, मारने पीटने, बंधक बनाने, धर्म परिवर्तन कराने, एससी एसटी एक्ट आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed