फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rangoli being made with 11 tons of colour, will teach the message of cleanliness to the devotees Mahakumbh

Prayagraj : 11 टन रंग से बना रहीं रंगोली, महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को शिखा देंगी स्वच्छता का संदेश

Mon, 09 Dec 2024 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

शिखा बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही रंगोली बनाना बहुत पसंद था। 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद वह कला से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई पूरी कीं। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल से रंगोली बना रहीं हैं, अब तक 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

विज्ञापन
Rangoli being made with 11 tons of colour, will teach the message of cleanliness to the devotees Mahakumbh
संगम तट पर महाकुंभ के असर पर सबसे बड़ा रंगोली तैयार कर रहीं शिखा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ को भव्य, दिव्य और नव्य बनाने के लिए जहां एक ओर पूरे शहर के कोने-कोने को सजाया और संवारा जा रहा है, वहीं इंदौर से आईं मशहूर रंगोली कलाकार शिखा शर्मा 11 टन रंग से रंगोली बनाकर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देने की तैयारी मेें जुट गईं हैं। यह 55 हजार वर्ग फीट के साथ विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनने जा रही है। शिखा इससे पहले भी रंगोली बनाकर 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वह ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से अब तक देश-विदेश के 7000 से अधिक विद्यार्थियाें को रंगोली बनाना सीखा चुकी हैं। यूट्यूब पर उनके 14 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन


शिखा बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही रंगोली बनाना बहुत पसंद था। 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद वह कला से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई पूरी कीं। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल से रंगोली बना रहीं हैं, अब तक 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यह उनका 12 वां रिकॉर्ड बनने जा रहा है। वह कला और रंगोली बनाने की क्लास भी चलाती हैं। अब तक वह ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के करीब 7000 से अधिक विद्यार्थियों को कला व रंगोली बनाना सीखा चुकी हैं।

विज्ञापन

शिखा कहती हैं कि महाकुंभ के पावन अवसर पर उन्हें रंगोली बनाने का मौका मिला, इससे वह बेहद खुश हैं। उनके साथ 16 लोगों की टीम हैं जो 55000 वर्ग फीट में बिना रुके पूरे रंगोली को मंगलवार तक तैयार कर देंगे। यह रंगोली यमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देंगे। इसे बनाने में 11 टन रंग का प्रयोग किया जाएगा, जिसके माध्यम से एक भव्य और सुंदर रंगोली बनकर तैयार होगी।

यूट्यूब पर हैं 14 मिलियन सब्सक्राइबर

शिखा ने बताया कि उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें उनके 14 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इससे पहले वह कई राज्यों में महात्मा गांधी, मोदी, टीम इंडिया के क्रिकेट खिलाड़ी, केदारनाथ मंदिर समेत अन्य जगहों व महान व्यक्तियों की तस्वीर रंगोली के माध्यम से बना चुकी हैं। हाल ही में वह इंडिया के नक्शे में सभी स्वतंत्रता सेनानी व महान गुरुओं की पोट्रेट फोटो बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed